spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना में डाकघर के पास भरा सीवरेज का पानी:शिकायत पर नहीं हुआ समाधान, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी




हिसार जिले के उकलाना शहर में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर लोगों की परेशानी का कारण बन गई है। शहर के मुख्य डाकघर के दोनों ओर पिछले कई दिनों से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों और गलियों में जमा होने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि सीवरेज का पानी डाकघर क्षेत्र से आगे बढ़कर नगरपालिका कार्यालय के आसपास तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में रोष व्याप्त है। डाकघर आने वाले लोगों को हो रही परेशानी स्थानीय नागरिक सुनील, अनिल और अमित के अनुसार डाकघर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ सीवरेज जाम होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़कों पर फैल रहा है। डाकघर में आने-जाने वाले लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और कर्मचारियों को मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस स्थान पर सीवरेज का पानी भरा हुआ है, वहां से 2 प्रमुख गलियां विभिन्न कॉलोनियों की ओर जाती हैं। इन रास्तों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन सीवरेज के गंदे पानी के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लगातार पानी जमा रहने से अब उसमें से दुर्गंध उठने लगी है, जिससे आसपास के दुकानदारों और निवासियों का रहना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद नहीं हो रही कार्रवाई दुकानदारों का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। कई बार संबंधित विभागों को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि न तो जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग इस ओर गंभीरता दिखा रहा है और न ही नगरपालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि विडंबना यह है कि नगर की सफाई और विकास की जिम्मेदारी जिस नगर पालिका कार्यालय की है, उसी कार्यालय के आसपास सीवरेज का गंदा पानी जमा हुआ है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज जाम की समस्या का तत्काल समाधान करवाया जाए, प्रभावित क्षेत्र की विशेष सफाई करवाई जाए और शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थायी योजना बनाई जाए, ताकि लोगों को इस प्रकार की समस्याओं से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles