Related Posts

उकलाना नगर पालिका चुनाव, BJP जल्द करेगी उम्मीदवार की घोषणा:25 अप्रैल तक भरे जाने हैं नामांकन, कांग्रेस ने बढ़ाया सस्पेंस, सियासी सरगर्मियां तेज




हिसार जिले की उकलाना नगर पालिका के लिए 10 मई को होने वाले चेयरपर्सन चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक जारी रहेगी, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपने अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा करने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा द्वारा उकलाना नगर पालिका से चेयरपर्सन पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कभी भी की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा मजबूत और प्रभावशाली चेहरे को मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है। चर्चाओं में हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास गोयल की पुत्रवधू निकिता गोयल का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है, जिन्हें संभावित प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा ही लिया जाएगा। भाजपा ने उम्मीदवार उतारने से पहले तैयारी शुरू की भाजपा की ओर से निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को उकलाना नगर पालिका चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सुरेंद्र को सह-प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेता लगातार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला रहे हैं, जिससे चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके। इसके साथ ही भाजपा ने उकलाना की पुरानी अनाज मंडी में अपना चुनाव कार्यालय भी स्थापित कर लिया है, जहां से चुनावी गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। इन दावेदारों के नाम सबसे आगे टिकट के दावेदारों की बात करें तो निकिता गोयल के अलावा अशोक गर्ग की पुत्रवधू पायल गर्ग, कपिल नारंग की पत्नी मन्नू नारंग और पूनम मेहता ने भी पार्टी टिकट के लिए आवेदन किया हुआ है। ऐसे में प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी के सामने कई विकल्प मौजूद हैं और अंतिम नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है। महिला के लिए आरक्षित है चेयरमैन पद गौरतलब है कि उकलाना नगर पालिका में चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित है और कुल 16 वार्डों में पार्षदों का चुनाव भी इसी दिन कराया जाएगा। भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल भी अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गरमाने की संभावना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें