Related Posts

उकलाना के आदिश्वर जैन स्कूल में मेधावी छात्र सम्मानित:मेरिट अवार्ड दिया गया, बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन




उकलाना के श्री आदिश्वर जैन हाई स्कूल में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए उन्हें मेरिट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन, समर्पण और सही मार्गदर्शन से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल विद्यालय का बल्कि अपने अभिभावकों और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। समारोह के दौरान कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। विद्यालय प्रबंधन ने उनकी उपलब्धियों को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता के पीछे उसके माता-पिता, शिक्षक और विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही विद्यालय लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने में सफल हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें