Related Posts

आम आदमी पार्टी विधायक पठान माजरा जेल से बाहर आए:बठिंडा में थे बंद, हाईकोर्ट से मिली जमानत, बोले- मेरे ऊपर लगे सभी केस गलत




आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक पठान माजरा को जमानत मिल गई है। वे बठिंडा जेल से बाहर आ गए, जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी देखी गई। जेल से बाहर आने के बाद विधायक पठान माजरा ने मीडिया से बात की। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार और दिल्ली के लोगों ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया था। उन्होंने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है। उनके खिलाफ दर्ज मामले गलत, उनके खिलाफ गवाह नहीं मिला माजरा ने बताया कि उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने विशेष रूप से खनन (माइनिंग) के मामले का जिक्र किया, जिसमें उनके अनुसार कोई गवाह नहीं मिला। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन उन्हें विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं किया गया, जिससे वे अपने हल्के का विकास नहीं करवा सके।
एक साल जेल में रखा लेकिन कुछ साबित नहीं हुआ माजरा ने यह भी कहा कि उन्हें लगभग एक साल तक जेल में रखा गया, जबकि उनके खिलाफ कुछ भी गलत साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को उन पर कोई संदेह था, तो वे उनसे सीधे बात कर सकती थी। उन्होंने अपनी ईमानदारी पर जोर देते हुए बताया कि आज भी कई पार्टियां उनसे संपर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे सबसे पहले गुरु घर जाकर नतमस्तक होंगे, उसके बाद ही आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें