Top 5 This Week

Related Posts

आज दिखेंगे हिमाचली संस्कृति के रंग




चंडीगढ़| ‘हिमाचल महासभा चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-40 के रामलीला ग्राउंड में रविवार को वार्षिक समारोह होगा। इसमें हिमाचल दिवस और विक्रम संवत भी मनाया जाएगा। इस समारोह में कल्चरल कार्यक्रम भी होगा, जिसमें गायक विजय रतन हिमाचली गानों से एंटरटेन करेंगे। उनके साथ-साथ हिमाचली कलाकार मंच में अपने टैलेंट को दिखाएंगे। संस्था के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति ने बताया- इस वार्षिक उत्सव में मिनी हिमाचल को क्रिएट किया जाएगा। इसमें हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम होंगे। खास हिमाचली धाम भी परोसी जाएगी, जिसे बनाने वाले कारीगरों को खासतौर पर हिमाचल से बुलाया गया है। कार्यक्रम का समय शाम 5 से रात 8 बजे का रहेगा। एंट्री फ्री है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें