अमेरिका की न्यूयार्क सिटी में पंजाबी और अमेरिकन के बीच सड़क पर नस्लीय टिप्पणी को लेकर लात-घूसे और थप्पड़ चले। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसे आरेंज जिम के बाहर @KDADY अकाउंट से अपलोड और शूट किया गया है। वीडियो में पहले महिला-पुरुष एक युवक से बहस करते दिखते हैं।
इस बीच एक पंजाबी युवक बीच में आता है और कुछ देर तक महिला-पुरुष को समझाता है। नहीं समझने पर पहले पंजाबी में ही गाली देता और फिर रोड के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। इस बीच पंजाबी युवक का दूसरा साथी भी बाहर निकल आता है और महिला और पुरुष के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है। कार से निकला पंजाबी युवक अचानक एग्रेसिव हो जात है और अमेरिकन व्यक्ति को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ देता है।
बीच बचाव के लिए जब स्थानीय व्यक्ति की पत्नी आती है तो उसे भी धक्के मारे जाते हैं और भाग जाने के लिए कहा जाता है। इस बीच स्थानीय व्यक्ति पंजाबी युवक को कहा कि वह उसकी पत्नी के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते है, इसके बाद फिर से पंजाबी युवक उसे थप्पड़ जड़ देता है। देखें झगड़े को PHOTOS
रविवार देर शाम की घटना, विवाद का पूरा कारण नहीं बताया
घटना का वीडियो बनाने वाले ने इसे न्यूयार्क सिटी का बताया है। उसने घटना के पीछे का पूरा कारण नहीं बताया। न्यूयार्क पुलिस के पास ये मामला नहीं गया है। इसके चलते दोनों ही पक्षों के नाम पता नहीं चल पाई है और न ही ये पता चल पाया है कि दोनों कहां के रहने वाले हैं। घटना पर लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया
न्यूयार्क सिटी में बीच रोड चले थप्पड़ों पर बहुत से इंस्टा यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने पंजाबी को बहादुर बताया तो कुछ लोगों ने लिखा कि अमेरिकन व्यक्ति से ज्यादा तो उसकी पत्नी फाइटर निकलनी जिसने कम से कम युवकों को रोकने का प्रसाय तो किया। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम वीडियो शूट करने वाले को शर्म करनी चाहिए थी और इन लोगों के झगड़े को रोकना चाहिए था।
Source link
