spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर विदेश से लौटी पत्नी ने पति को लूटा:नशीला पदार्थ खिलाकर ₹4.60 लाख, गहने, पासपोर्ट लेकर फरार, जर्मनी भेजने को पति ने बेचकर ​खर्च किए थे 25 लाख




अमृतसर के लोपोके थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव भुल्लर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ विदेश (जर्मनी) से लौटी एक महिला पर अपने पति को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और फिर घर से लाखों रुपये की नकदी, सोने के गहने, पासपोर्ट व अन्य कीमती सामान लेकर चंपत होने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर पत्नी और उसके परिजनों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव भुल्लर निवासी पीड़ित सुखबीर सिंह ने लोपोके थाना पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनका विवाह 22 जनवरी 2021 को गांव ढालां नौशहरा निवासी अरशदीप कौर के साथ हुआ था। उन्होंने अपनी पत्नी को उच्च भविष्य और कमाई के लिए जर्मनी (बर्लिन) भेजने के लिए अपना घर तक बेच दिया था और करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे। अरशदीप कौर वर्ष 2022 में बर्लिन चली गई, लेकिन वहां जाकर उसके तेवर बदल गए और वह सुखबीर से तलाक की मांग करने लगी। सीसीटीवी बंद किए, खाने में नशा देकर किया बेहोश शिकायत के अनुसार, अरशदीप कौर 16 जुलाई को विदेश से वापस अपने ससुराल गांव भुल्लर आई थी। कुछ ही दिनों बाद उसकी माँ राजविंदर कौर, पिता दीदार सिंह और भाई जर्मनजीत सिंह भी वहां पहुँच गए। आरोप है कि 26 जुलाई की रात आरोपियों ने साजिश के तहत घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए और सुखबीर सिंह के भोजन में कोई जहरीला या तीव्र नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही सुखबीर बेहोश हो गया। 4.60 लाख कैश, जेवर, लैपटॉप व पासपोर्ट लेकर फरार अगले दिन जब सुखबीर सिंह को होश आया तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उसने देखा कि उसकी पत्नी अरशदीप कौर घर में रखी 4.60 लाख रुपये की नकदी, सोने के कीमती आभूषण, पासपोर्ट, लैपटॉप तथा अन्य जरूरी सामान समेटकर रातों-रात फरार हो चुकी थी। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी मामले की जांच कर रहे एएसआई (ASI) गुरदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित सुखबीर सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी अरशदीप कौर, उसकी माँ राजविंदर कौर और भाई जर्मनजीत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 305 और 331(4) के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles