अमृतसर देहात पुलिस ने नशों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक जब्त किए गए नशीले पदार्थों का विधिवत निपटारा किया। कुल 670 मामलों से संबंधित जब्त सामग्री को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में हेरोइन, चूरापोस्त, नशीला पाउडर, विभिन्न प्रकार की गोलियां और इंजेक्शन शामिल थे। ये सभी पदार्थ युवाओं और समाज के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे थे। अमृतसर देहात पुलिस का कहना है कि की गई यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को भी नई दिशा देती है। जनता से सहयोग की अपील पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के ड्रग तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। नशामुक्त पंजाब के लिए पुलिस का संकल्प अधिकारियों का कहना कि देहाती पुलिस का यह संकल्प साफ है कि वह पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी ऐसे सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके और समाज स्वस्थ दिशा में आगे बढ़ सके।
Source link
