spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में मामूली कहासुनी विवाद ने लिया खूनी रूप:पिटाई से आढ़ती की मौत, परिवार ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई




अमृतसर के अजनाला हलके के गांव अवाण की दाना मंडी में आज आढ़तियों के बीच हुई एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मंडी में शेड के नीचे फड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। इस झगड़े के दौरान आढ़ती दलबीर सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रगट सिंह, जसपाल सिंह, हनी और उनके अन्य साथियों ने मिलकर दलबीर सिंह को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी जान चली गई। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस जांच शुरू, इलाके में तनाव का माहौल घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना रमदास के प्रभारी अरजन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles