![]()
अमृतसर पुलिस ने 15 अगस्त से पहले 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में साने आया है कि इन्होंने 20 और 21 जुलाई की आधी रात में चामियारी पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल बम से हमला किया था। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि पहले एक आतंकी का इंस्टाग्राम के जरिए ISI हैंडलर ‘राणा बाई से संपर्क हुआ। इसके बाद उसने अपने साथियों को इस साजिश में शामिल किया। आरोपियों के खातों में इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क होने के बाद 1,500 रुपए भेजे गए। फिर वारदात को अंजाम देने के बाद 15 हजार रुपए भी गूगल-पे के जरिए भेजे गए, जबकि सफल हमले के बाद 50 हजार रुपए और देने का वादा किया गया था। पुलिस के अनुसार, यह रकम विदेशी खाते से आई थी, लेकिन किस देश से भेजी गई, इसका खुलासा जांच पूरी होने तक नहीं किया जा सकता। इसके अलावा इनका कनेक्शन ASI जोगा मर्डर केस से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसे एक्टिवा पर जाते समय गोलियां मारी गई थीं। इसके बाद वीडियो जारी कर आतंकी संगठन से इसकी जिम्मेदारी ली थी। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में हम बहुत करीब पहुंच गए हैं। पुलिस जांच में ये बातें सामने आईं… ASI जोगा हत्याकांड से जुड़े तार पुलिस जांच में चारों आतंकियों का एएसआई जोगा सिंह हत्याकांड से भी कनेक्शन जुड़ा बताया जा रहा है। इस पर एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है। हम काफी करीब हैं और उम्मीद है कि जल्द उसमें भी महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। एएसआई जोगा सिंह हत्याकांड के संबंध में आतंकियों की ओर से जारी 27 सेकेंड के वीडियो जारी किया गया था। जिसके शुरू में ही अल्ला हू अकबर बार-बार कहकर पंजाबी भाषा और उर्दू भाषा में आतंकी संगठन का नाम लिखा दिखाया गया था। उसके बाद मजीठा की उस सड़क को दिखाया गया है, जहां ASI की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वीडियो के 12वें सेकेंड में पहुंचने पर बाइक सवार हत्यारे काले रंग की एक्टिवा पर जा रहे ASI जोगा सिंह पर पहला फायर करते हैं। गोली लगते ही ASI एक्टिवा से सड़क किनारे गिर जाते हैं। इसके बाद आतंकी अपनी बाइक साइड में लगाकर ASI के नजदीक पहुंचते हैं और दूसरा फायर कर जोगा सिंह की हत्या कर देते हैं। *********** ये खबर भी पढ़ें: मलेशिया में पंजाबी युवती को पाकिस्तानी युवक के साथ पकड़ा: युवकों ने घेरा तो बहस हुई, थप्पड़ मारे तो रोने लगी; VIDEO सामने आया मलेशिया के एक हाईवे पर पंजाबी युवती के साथ बीच सड़क मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ पंजाबी युवक युवती को घेरकर उससे बहस करते हैं, थप्पड़ मारते हैं और उसके साथ मौजूद पाकिस्तानी युवक से भी धक्का-मुक्की करते दिखाई देते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link







