Related Posts

अमृतसर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोलियां मारकर-हत्या:4 बच्चों का छिना सहारा; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की




अमृतसर जिले के गांव भुल्लर में पुरानी रंजिश के चलते बीती देर रात एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह (33) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनजीत सिंह चिकन की शॉप के बाहर गाड़ी में बैठे थे। हमलावरों ने शॉप के बाहर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, घायल मनजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवारिक सदस्य मलकीत सिंह ने बताया कि यह मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि साल 2024 में भी आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था, लेकिन इसके बावजूद रंजिश खत्म नहीं हुई। मलकीत सिंह के मुताबिक, हमलावर गांव के आसपास के ही रहने वाले हैं और उनका संबंध गैंगस्टर गतिविधियों से बताया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मंनजीत सिंह ने बताया कि हमलावर अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी बातचीत के फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से 3 गोलियां सीधे मनजीत सिंह को लगीं। मंनजीत सिंह ने यह भी बताया कि घटना के समय करीब 7 से 8 लोग मौके पर आए थे और वह खुद भी पास में खड़ा था, जिससे उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। परिवार ने बताया कि मनजीत सिंह के 4 छोटे बच्चे हैं, जिनका अब सहारा छिन गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें