spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में चलती बस की छत पर भिड़े युवक:जान जोखिम में डाल की हाथापाई, पुलिस के सामने भी लड़ते रहे




अमृतसर में गोल्डन गेट के पास एक चलती बस की छत पर बैठे कुछ युवकों के बीच अचानक झगड़ा शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार, ये युवक प्रवासी थे और गांव-गांव जाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बस के अंदर बैठे यात्रियों को जब ऊपर हो रही इस घटना का अंदेशा हुआ, तो तुरंत कंडक्टर को इसकी सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कंडक्टर ने बिना देर किए बस रुकवाई और खुद छत पर चढ़ गया। उसने युवकों को शांत कराने और नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान भी उनके बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस जारी रही, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। वहीं, पुलिस नाके पर मौजूद थी, लेकिन युवकों ने पुलिस से बिना डरे झगड़ा जारी रखा। कुछ देर बाद यह मामला पुलिस की निगरानी में आया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। संबंधित युवकों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। लोगों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई। उनका कहना है कि बस की छत पर बैठकर सफर करना पहले ही नियमों के खिलाफ है, और इस तरह झगड़ा करना यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ है। अगर झगड़े के दौरान कोई युवक चलती बस से नीचे गिर जाता, तो यह घटना जानलेवा भी साबित हो सकती थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles