spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में कैदियों को ले जा रही जेल-वैन हुई खराब:पुलिस ने बीच सड़क पर लगाया धक्का, वीडियो वायरल




अमृतसर के छब्बाल रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कैदियों को अदालत ले जा रही जेल वैन अचानक रास्ते में खराब हो गई। वैन में कैदी भी मौजूद थे, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। पुलिसकर्मियों ने धक्का देकर वैन को आगे बढ़ाने की कोशिश की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बस को सड़क से हटाने और आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को बस को हाथ से धक्का लगाते हुए देखा गया। यह पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कैदियों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की नियमित जांच जरूरी है, लेकिन इस मामले में लापरवाही दिखाई दी। अब पढ़िए 27 मिनट की वीडियो में क्या कुछ दिखाई दे रहा है यह वीडियो एक राहगीर द्वारा बनाई गई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैदियों से भरी एक जेल वैन को चार पुलिसकर्मी धक्का लगा रहे हैं, जिनमें से तीन वर्दी में हैं और एक बिना वर्दी के दिखाई दे रहा है। यह इलाका शहर का बीड़ बाड़ वाला इलाका है जहां यह वीडियो रिकॉर्ड की गई है। इस वैन का नंबर PB02DY3025 है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles