spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अभय चौटाला बोले-चौ. देवीलाल की नीतियों पर चल रहे:जितनी आलोचना होगी उतनी ताकत बढ़ेगी; कांग्रेस MLA के बेटे ने लगाए थे आरोप




इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद कांग्रेस विधायक को लेकर अपनी टिप्पणी पर विपक्षी नेताओं की ओर से हो रही आलोचना का मंगलवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल कहा करते थे कि जब उनकी आलोचना बढ़ जाए तो समझ लेना कि वह जनता के लिए सही दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भी चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चल रहे हैं और उनकी जितनी आलोचना होगी, उतनी ही जनता के बीच उनकी ताकत बढ़ेगी। अभय चौटाला ऐलनाबाद के कृपाल पट्टी गांव में पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हलके में नहीं आने के आरोपों पर दी सफाई अभय चौटाला ने ऐलनाबाद में लंबे समय तक नहीं आने के आरोपों पर कहा कि पिछले दो वर्षों से वह प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे में व्यस्त थे। इसी कारण ऐलनाबाद में सार्वजनिक रूप से नहीं आ सके। हालांकि उनका क्षेत्र के लोगों से लगातार फोन पर संपर्क बना रहा और वे लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे। उन्होंने कहा कि अब तीन दिन के दौरे के दौरान पूरे हलके का भ्रमण करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और पशुओं के लिए पानी की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप अभय चौटाला ने भाजपा सरकार और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा के कई पदाधिकारी, मंत्री और नेता कॉलोनियां काटने के काम में लगे हुए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि समय आने पर इन मामलों का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वह सरकार की सच्चाई सामने लाते हैं तो उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जाती है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रधानमंत्री के जींद दौरे पर उठाए सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे पर भी अभय चौटाला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गुजरात में उद्योग और कारखाने स्थापित कर रही है, जबकि हरियाणा को केवल दिखावटी कार्यक्रम दिए जा रहे हैं। उनका कहना था कि ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जैसे कार्यक्रमों से प्रदेश की मूल समस्याओं का समाधान नहीं होगा। जोहड़ों के किनारे बसे परिवारों को राहत देने की मांग अभय चौटाला ने कहा कि सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिससे आम जनता परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले गेहूं खरीद से जुड़ी शर्तें लागू की गई थीं, जिन्हें इनेलो के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा। अब गांवों के जोहड़ों के किनारे वर्षों से रह रहे परिवारों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने मांग की कि विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में अध्यादेश लाकर ऐसे परिवारों को राहत दी जाए। बाढ़ की तैयारियों पर सरकार को घेरा इनेलो नेता ने कहा कि मानसून शुरू हो चुका है, लेकिन प्रदेश में नदियों, नालों, ड्रेनों, नहरों और माइनरों की समय पर सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि तटबंध भी कमजोर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ से करोड़ों रुपये का नुकसान होता है और सरकार पर्याप्त तैयारी नहीं कर रही। उन्होंने घोषणा की कि इनेलो के दोनों विधायक मानसून सत्र में बाढ़, पानी और अन्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। सुमित बेनीवाल ने वीडियो जारी कर जताई थी आपत्ति गौरतलब है कि ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल के बेटे सुमित बेनीवाल ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर अभय चौटाला की टिप्पणी की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अभय चौटाला ने निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल किया और दो वर्षों तक हलके से दूर रहने के कारण जनता ने उन्हें चुनाव में जवाब दिया। इसी विवाद पर अभय चौटाला ने मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आलोचना से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और वह जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे। ————————————– ये खबर भी पढे़ें अभय चौटाला ने कांग्रेस MLA को दी गाली:सिरसा में बोले-गला खराब बतावै, बोलना कोनी आवै; बेटे का पलटवार-सबको पता तुमने कहां नाक रगड़ी इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ऐलनाबाद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल को गाली देते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सिरसा के ऐलनाबाद हलके के गुड़ियाखेड़ा का बताया गया है, जिसमें चौटाला कह रहे हैं- पूरी खबर पढ़े…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles