spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अभय चौटाला ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल:नरवाना मंडी में बोले- किसानों के हित में नहीं थीं गेहूं खरीद की शर्तें




हरियाणा के नरवाना की नई अनाज मंडी (मेला मंडी) में वीरवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की गेहूं खरीद नीति पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई कई शर्तें किसानों के हित में नहीं थीं। अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने गेहूं खरीद के लिए समय सीमा तय करने और ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य करने जैसी शर्तें लागू करने का प्रयास किया था। इन शर्तों से किसानों को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने दावा किया कि इनेलो और किसानों के विरोध के कारण सरकार को ये नीतियां वापस लेनी पड़ीं। किसानों की लड़ाई लड़ती रही है इनेलो : चौटाला चौटाला ने कहा कि, इनेलो हमेशा से किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में सरकार कोई ऐसी नीति लाती है जिससे किसानों को संकट या दुविधा का सामना करना पड़ता है, तो पार्टी का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने मंडियों में इनेलो द्वारा स्थापित सहायता केंद्रों का भी उल्लेख किया। चौटाला ने बताया कि ये केंद्र किसानों की मदद के लिए लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक किसानों की फसल का एक-एक दाना नहीं बिक जाता, तब तक पार्टी के कार्यकर्ता मंडियों में रहकर किसानों की हर संभव सहायता करते रहेंगे। सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग इस अवसर पर रामपाल माजरा सहित अन्य स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। उन्होंने चौटाला के संबोधन का समर्थन किया और सरकार से किसान हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles