spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में विधायक ने किया श्रमदान:संदीप जाखड़ ने झाड़ू लगाकर कचरा उठाया; दुकानदारों से किया सीधा संवाद




पंजाब के सीमावर्ती शहर अबोहर को सुंदरता और स्वच्छता के मामले में आदर्श बनाने के लिए विधायक संदीप जाखड़ की मुहिम ‘अपना अबोहर-अपनी आभा’ निरंतर सक्रिय है। इसी कड़ी में आज विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में हनुमानगढ़ रोड पर एक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल सड़क की सफाई करना था, बल्कि नागरिकों और व्यापारियों को अपने आसपास के वातावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी था। सुबह सवेरे ही विधायक जाखड़ अपनी टीम के सदस्यों के साथ हनुमानगढ़ रोड पर एकत्रित हुए। अभियान की शुरुआत सड़क के बीचों-बीच स्थित डिवाइडर की सफाई से की गई। अक्सर देखा जाता है कि डिवाइडरों के बीच में सूखी पत्तियां, प्लास्टिक की बोतलें और पॉलीथिन फंस जाती है, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित होती है। विधायक ने स्वयं झाड़ू थामकर और कचरा उठाकर टीम का उत्साहवर्धन किया। टीम के सेवादारों ने डिवाइडर से गंदगी हटाकर उसे पूरी तरह स्वच्छ कर दिया। दुकानदार दुकानों का कचरा सड़क पर न फेंकें इस दौरान विधायक संदीप जाखड़ ने सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने विनम्रतापूर्वक अपील की कि दुकानदार अपनी दुकानों का कचरा डिवाइडर में या सड़क पर न फेंकें। उन्होंने जोर देकर कहा, “अबोहर हम सबका घर है और इसकी आभा को बनाए रखना केवल प्रशासन का काम नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। यदि हम अपने प्रतिष्ठान के सामने सफाई रखेंगे, तो पूरा शहर अपने आप चमक उठेगा।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles