spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में मोबाइल शॉप से 100 फोन चोरी:शटर-गेट तोड़कर दुकान में घुसे दो नकाबपोश, सात हजार की नकदी भी उड़ाए, सीसीटीवी में कैद




अबोहर में शहर में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की वारदातों के बीच बुधवार देर रात पुरानी फाजिल्का रोड पर स्थित एक नामी मोबाइल शॉप को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शातिर चोर दुकान का मुख्य शटर और अंदर का सुरक्षा गेट तोड़कर करीब 100 मोबाइल फोन और गल्ले में पड़ी नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। वारदात को छुपाने के मकसद से चोरों ने दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वरियाम नगर के निवासी और ‘दिल्ली मोबाइल शॉप’ के संचालक बबलू ने बताया कि वे बुधवार रात करीब 9 बजे अपनी दुकान रोजाना की तरह बंद करके घर गए थे। गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे बाजार के चौकीदार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वे तुरंत मौके पर पहुंचे, तो देखा कि चोरों ने लोहे के सब्बल (कटर) से शटर को ऊपर की तरफ मोड़ा हुआ था और अंदर का गेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त था। रिपेयरिंग वाले और कीपैड समेत 100 मोबाइल गायब जब सामान की जांच की गई तो संचालक के होश उड़ गए। चोरों ने ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग (मरम्मत) के लिए छोड़ गए करीब 70 से 80 पुराने स्मार्टफोन। बिक्री और स्टॉक में रखे हुए 10 से 15 नए कीपैड मोबाइल फोन। गल्ले (कैश बॉक्स) को खंगालकर उसमें रखी लगभग 7 हजार रुपये की नकदी। दुकानदार के मुताबिक चोरी हुए मोबाइल फोनों की कुल संख्या लगभग 100 के करीब है। कैमरों को तोड़ा, लेकिन फुटेज में कैद हुए 2 नकाबपोश चोरों ने पकड़े जाने के डर से दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ डाला था, लेकिन डिजिटल रिकॉर्डर (DVR) की शुरुआती जांच में दो नकाबपोश युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान के अंदर दाखिल होते और चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ‘112 पुलिस हेल्पलाइन’ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। व्यापारियों में भारी डर और रोष, गश्त बढ़ाने की मांग अबोहर शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की वारदातों के कारण व्यापारी वर्ग में भारी डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस प्रशासन को रात के समय बाजारों में पुलिस गश्त (Night Patrolling) को तुरंत बढ़ाना चाहिए और इन चोरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।” पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के हुलिये और भागने के रूट का पता लगाने के लिए दुकान के अंदर की आंशिक फुटेज सहित पुरानी फाजिल्का रोड और आस-पास के अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles