spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में मेयर चुनाव​ विवाद, AAP नेता का दावा:भाजपा के 5 पार्षदों ने किया समर्थन, जाखड़ परिवार पर दबाव का आरोप, महिला IAS बंधक बनाना गुंडागर्दी




नगर निगम मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए गए धांधली के आरोपों को आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है। ‘आप’ के हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मेयर चुनाव की प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और लोकतांत्रिक बताया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के दौरान भाजपा के पांच पार्षदों ने भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए ‘आप’ प्रत्याशी गणेश सबलानिया का समर्थन किया। प्रेस वार्ता के दौरान अरुण नारंग ने सदन के भीतर का गणित स्पष्ट करते हुए कहा कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पास अपने 22 पार्षद हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा के 5 पार्षदों ने भी खुले तौर पर हाथ उठाकर ‘आप’ प्रत्याशी के पक्ष में अपना समर्थन दिया। इस प्रकार गणेश सबलानिया को कुल 27 पार्षदों का समर्थन हासिल हुआ और उन्हें नियमानुसार मेयर घोषित किया गया। नारंग ने कहा कि भाजपा के कुछ अन्य पार्षद भी विकास के मुद्दे पर उनके साथ हैं, लेकिन वे जाखड़ परिवार के कथित डर और भारी राजनीतिक दबाव के कारण खुलकर सामने नहीं आ सके। महिला अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप हल्का इंचार्ज अरुण नारंग ने जाखड़ परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जाखड़ परिवार से जुड़े लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो वरिष्ठ महिला आईएएस (IAS) अधिकारियों को लगभग पांच घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान न केवल अधिकारियों के साथ अभद्र और अपमानजनक व्यवहार किया गया, बल्कि उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित और बदनाम करने का प्रयास भी किया गया। कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग अरुण नारंग ने इस घटना को एक गंभीर कानूनी अपराध बताते हुए प्रशासन से मांग की कि कर्तव्य पर तैनात महिला अधिकारियों को जबरन बंधक बनाने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने जाखड़ परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब डराने-धमकाने और दबाव बनाने की राजनीति का दौर खत्म हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी समर्थकों को व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचने की नसीहत देते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध केवल लोकतांत्रिक और मर्यादित तरीके से ही होना चाहिए। दोबारा चुनाव हुआ तो मिलेंगे 28 वोट चुनौतीपूर्ण लहजे में ‘आप’ नेता ने दावा किया कि यदि किसी भी परिस्थिति में दोबारा मेयर का चुनाव कराया जाता है, तो इस बार आम आदमी पार्टी के पक्ष में 27 नहीं, बल्कि 28 वोट पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कई और पार्षद भी शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए अंदरूनी तौर पर आम आदमी पार्टी की नीतियों का समर्थन कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles