![]()
अबोहर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी वन पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो चोरी के बाइकें बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) और 317 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी अबोहर आसवंत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एएसआई भूपिंदर सिंह अपनी टीम के साथ भारतमाला रोड के पास गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि अनमोल और राजविंदर बाइक चोरी करते हैं, जबकि उनके साथी रितांश और रितिक सोनी इन चोरी के बाइकों को आगे जानकारों को बेच देते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने की कार्रवाई इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो चोरी के मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह उर्फ ज्ञानी, राजविंदर सिंह, रितांश उर्फ अंश और रितिक सोनी के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से राजविंदर सिंह के पिता का निधन हो चुका है और वह कैंटर पर कंडक्टर के रूप में काम करता है। रितांश ने बारहवीं कक्षा पास की है और वह बीए की पढ़ाई करने वाला था। रितिक सोनी ने ग्यारहवीं कक्षा पूरी की है और उसे बारहवीं कक्षा करनी थी, जबकि चौथा आरोपी अनमोल बारहवीं पास है।
Source link
अबोहर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़:पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद







