![]()
अबोहर सड़क से गुजर रहे हाई टेंशन लाइन की चपेट आरे से पराली लदी ट्राली में आग लग गई।देखते देखते आग भीषण रूप ले लिया। हालांकि इस हादसे में चालक बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी है। यह हादसा गोबिंदगढ़ रोड पर बुधवार शाम हुई, आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहुंच कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस प्रकार की ओवरलोड ट्रॉलियों को भरने पर रोक लगाने की मांग की है। अधिक ऊंचाई होने से हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आई पराली जानकारी के अनुसार, गांव वरियामखेड़ा निवासी देवी लाल पुत्र जगसीर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गोबिंदगढ़ से पराली की गांठें लादकर ले जा रहा था। गोबिंदगढ़ लिंक रोड पर चढ़ते समय ट्रॉली ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आ गई, जिससे उसमें तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते ट्रॉली आग का गोला बन गई।
ृ पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर कूद कर भागा गांव के लोगों ने ट्रॉली में आग लगते देख चालक देवी लाल को सूचना दी, जिसके बाद वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। आग तेजी से फैल गई। सूचना मिलने पर अबोहर से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पीछे आ रही दूसरी ट्राली बाल बाल बची आग बुझाने के प्रयासों में शिरोमणि अकाली दल द्वारा लोगों को दिए गए पानी के टैंकरों का भी उपयोग किया गया। बताया जा रहा है कि यह पराली राजस्थान ले जाई जानी थी। एक अन्य पराली से भरी ट्रॉली भी साथ जा रही थी, लेकिन वह पहले निकल जाने के कारण बच गई।
Source link







