spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में दिनदहाड़े घर में चोरी:अलमारी तोड़कर सोने के गहने और 3 लाख रुपए लेकर चोर फरार; पीड़ित परिवार बाहर गया था




अबोहर शहर की गोबिंद नगरी स्थित एक सूने घर से दिनदहाड़े लाखों रुपए की नकदी और सोने के आभूषण चोरी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।गोबिंद नगरी गली नंबर 4-5 निवासी विक्रम रहेजा फिनायल मार्केटिंग का काम करते हैं। विक्रम अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वे लौटे, तो घर के मुख्य द्वार के ताले टूटे हुए थे। विक्रम ने बताया कि चोरों ने उनकी मां सुषमा के कमरे से 46 हजार रुपए और उनके अपने कमरे से करीब 3 लाख रुपए नकद चुरा लिए। पुलिस ने जांच शुरू की इसके अलावा, अलमारियों को तोड़कर सोने-चांदी के गहने भी ले गए। उनकी मां सुषमा बीमारी के कारण श्रीगंगानगर में उपचाराधीन हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यथासंभव अपने घरों को सूना न छोड़ें और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles