Related Posts

अजनाला चमियारी मंडी में गेहूं लिफ्टिंग ठप:बोरो के अंबार से आढ़ती और मजदूर परेशान, टेंडर होल्डर पर लगे गंभीर आरोप




अमृतसर के अजनाला के चमियारी दाना मंडी में इन दिनों गेहूं की लिफ्टिंग को लेकर गंभीर समस्या सामने आ रही है। मंडी के अंदर गेहूं के बोरो के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं, जिससे आढ़तियों और मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्टिंग समय पर न होने के कारण मंडी में जगह की कमी भी महसूस की जा रही है और ऊपर से बारिश का खतरा भी लगातार बना हुआ है। आढ़तियों का आरोप है कि टेंडर होल्डर द्वारा गेहूं की ढुलाई सही तरीके से नहीं की जा रही, जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई है। उनका कहना है कि मजदूर भी काफी परेशान हैं क्योंकि काम समय पर नहीं हो पा रहा। आढ़तियों ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रक चालकों को पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे ढुलाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि टेंडर होल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मंडी में पड़ी गेहूं खराब होने से बचाई जा सके। मजदूर बोले, देरी से काम बढ़ा और गेहूं संभालना हो रहा मुश्किल वहीं, मंडी में काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि लिफ्टिंग में देरी के कारण उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है, खासकर बारिश के समय गेहूं को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि अगर समय पर लिफ्टिंग हो, तो वे अपना काम आसानी से कर सकते हैं। अधिकारियों ने माना समस्या, टेंडर होल्डर को दी सख्त चेतावनी खरीद एजेंसी के अधिकारी ने भी माना कि लिफ्टिंग में कुछ दिक्कतें आ रही हैं और टेंडर होल्डर को जल्द गाड़ियां भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टेंडर होल्डर बोला, गाड़ियां पूरी, आढ़ती नहीं कर रहे लोडिंग में सहयोग दूसरी ओर, टेंडर होल्डर का कहना है कि गाड़ियों की कोई कमी नहीं है और मंडी में नियमित रूप से ट्रक पहुंच रहे हैं, लेकिन आढ़तियों द्वारा ही लोडिंग में सहयोग नहीं किया जा रहा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें