spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अंबाला में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा:एक साल पहले हुई थी शादी; पति-ससुर ने मंत्री विज की धमकी देकर बनाया दबाव




अंबाला जिले में नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव भुरेवाला की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि उसे न केवल दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि रसूखदारों और मंत्री अनिल विज के नाम का डर दिखाकर चुप रहने का दबाव भी बनाया गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुरेवाला की रहने वाली विवाहिता प्रीति ने बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2025 को गांव गरनाला के वीर सिंह के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोप है कि पति वीर सिंह उसे खाना तक नहीं देता था और मारपीट कर कहता था कि “पहले अपने मां-बाप से पैसे मंगवा, तभी रोटी मिलेगी। गाड़ी और सोने की डिमांड विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका कोई भाई नहीं है, जिसका फायदा उठाकर ससुराल पक्ष उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पति वीर सिंह लगातार मायके से गाड़ी लाने का दबाव बना रहा था। ननदें और मौसी सास सोने की ‘टूम्मे’ (गहने) बनवाने के लिए दबाव डालती थी। पीड़िता को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी। केवल तभी फोन दिया जाता था, जब मायके से पैसे मांगने होते थे। अनिल विज के नाम पर दी धमकी शिकायत में खुलासा हुआ है कि ससुराल पक्ष प्रीति को मंत्री अनिल विज के नाम की धमकियां देता था। आरोपियों ने कहा कि उनकी विज के साथ सीधी बात है और यदि पैसे नहीं दिए, तो उसके पिता को मरवा देंगे। पीड़िता के अनुसार, उसके माता-पिता ने पैसे दिए भी, लेकिन आरोपी फिर भी मुकर गए और प्रताड़ना जारी रखी। मिडिएशन फेल, अब पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे पहले मिडिएशन सेंटर (नारायणगढ़) भेजा गया था, लेकिन 10 अप्रैल 2026 को वहां कोई सहमति नहीं बन पाई। पुलिस जांच में ननदों और मौसी सास के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले, लेकिन पति और ससुर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने नारायणगढ़ महिला थाना में आरोपी पति वीर सिंह और ससुर राम कुमार के खिलाफ BNS की धाराओं 85 (महिला के साथ क्रूरता), 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाना धारा 316(2) आपराधिक विश्वासघात और धारा 351(2) आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles