Related Posts

World News Updates; Trump Pakistan China


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए ईंधन संकट के बीच नेपाल सरकार ने सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन की छुट्टी लागू की है। सरकार के मुताबिक, अब शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले केवल शनिवार को छुट्टी होती थी।

छुट्टियों के साथ काम के घंटे भी बदल दिए गए हैं। अब सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि पहले यह समय 10 बजे से 5 बजे तक था। सरकार की प्रवक्ता सस्मिता पोखरेल ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई में बाधा के कारण यह फैसला लिया गया है।

इससे पहले नेपाल ने एविएशन फ्यूल की कीमतों में 117% तक बढ़ोतरी की थी, ताकि सप्लाई जारी रखी जा सके। नेपाल अपनी ईंधन जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, इसलिए मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का सीधा असर देश पर पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ब्राजील में रेस्टोरेंट से टकराया विमान, हादसे में दंपति समेत 4 लोगों की मौत

ब्राजील में एक छोटा विमान रेस्टोरेंट पर गिर गया जिससे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में हुआ।

हादसा तब हुआ जब एक पाइपर मालिबू विमान साओ पाउलो से उड़ान भरकर कापाओ दा कनोआ एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। लैंडिंग से ठीक पहले विमान एक खंभे से टकरा गया और फिर एक रेस्टोरेंट में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में पायलट और तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपत्ति भी शामिल था।

राहत की बात यह रही कि जिस समय विमान रेस्टोरेंट से टकराया, वह बंद था, इसलिए जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को सिविल डिफेंस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।

राज्य के गवर्नर एडुआर्डो लेइटे ने कहा कि वे शुरू से ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है।

ढाका के पास गैस लाइटर फैक्ट्री में आग, 5 की मौत; आग लगने की वजह साफ नहीं

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास स्थित केरानिगंज के कदमतली इलाके में शनिवार दोपहर गैस लाइटर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

फायर सर्विस और सिविल डिफेंस के मुताबिक, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 7 यूनिट तैनात की गईं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शाम तक राहत और बचाव दल ने मलबे से 5 शव बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की भारत को धमकी- अगला युद्ध बॉर्डर तक नहीं रहेगा, कोलकाता तक पहुंचेंगे

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत को धमकी दी। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगला संघर्ष सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है।

सियालकोट में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (छिपकर हमला करना) का आरोप लगाया, लेकिन इसके समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

आसिफ ने कहा कि अगर भारत कोई कार्रवाई करता है, तो पाकिस्तान जवाबी हमला भारतीय क्षेत्र के अंदर तक करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार संघर्ष 200-250 किमी तक सीमित नहीं रहेगा, हम उनके घरों तक जाएंगे।

इससे पहले भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी थी कि पाकिस्तान की किसी भी हरकत का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बसित ने भी भारत के शहरों को निशाना बनाने की बात कही थी। उन्होंने दिल्ली और मुंबई का नाम लिया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें