तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में फैसले कौन ले रहा है, यह साफ नहीं है। उन्होंने ईरान से बातचीत के लिए पाकिस्तान जाने वाले अपने दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर का दौरा रद्द कर दिया। ट्रम्प ने कहा कि 18 घंटे की लंबी यात्रा का कोई फायदा नहीं था और इसमें समय बर्बाद हो रहा था।
ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि इस फैसले का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से जंग शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।
ट्रम्प ने दावा किया कि मौजूदा हालात में अमेरिका मजबूत स्थिति में है और “हमारे पास सारे पत्ते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान बातचीत करना चाहता है, तो वह खुद अमेरिका से संपर्क कर सकता है।
दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शनिवार को अमेरिकी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से रवाना हो गए। उन्होंने PAK पीएम और आर्मी चीफ से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और अमेरिकी मांगों पर अपनी आपत्तियां भी सौंपी।
अराघची के इस्लामाबाद दौरे का वीडियो…
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- ईरानी विदेश मंत्री बोले- पाकिस्तान दौरा काफी उपयोगी रहाअब्बास अराघची ने पाकिस्तान दौरे को काफी उपयोगी बताया। उन्होंने शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान की कोशिशों की तारीफ की।
- जर्मनी होर्मुज स्ट्रेट मिशन में शामिल होगाजर्मनी ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद वह होर्मुज स्ट्रेट से माइंस हटाने के अंतरराष्ट्रीय मिशन में हिस्सा लेगा।
- इजराइल ने हिजबुल्लाह का संदिग्ध ड्रोन मार गिरायाइजराइल ने वेस्टर्न गलीली इलाके में एयर डिफेंस सिस्टम से ड्रोन को नष्ट किया गया। इसे सीजफायर उल्लंघन बताया गया।
- मिनाब स्कूल हमले पर AI वीडियो जारीईरान ने 28 फरवरी को मिनाब स्कूल हमले में मारी गई एक छात्रा का AI वीडियो जारी किया। इसे फातिमा की कहानी नाम दिया।
- जंग के बाद हज यात्रियों का पहला जत्था मदीना पहुंचाईरान से हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब पहुंचा। इसे दोनों देशों के संबंधों के सामान्य होने के तौर पर देखा जा रहा है।
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान के विदेश मंत्री की मिस्र और तुर्किये से बातचीत
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने मिस्र और तुर्किये के काउंटरपार्ट्स से फोन पर बातचीत की है। अल जजीरा के मुताबिक, अराघची और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअत्ती के बीच सीजफायर, कूटनीतिक प्रयासों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा हुई।
इसके अलावा, अराघची ने तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान से भी बातचीत की, हालांकि इस कॉल की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई। तुर्किये की रिपोर्ट के अनुसार, फिदान और अराघची के बीच अमेरिका-ईरान वार्ता की मौजूदा स्थिति पर फोकस रहा।
01:09 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प सुरक्षित निकले
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तुरंत सुरक्षित बाहर ले जाया गया।
सीक्रेट सर्विस के निर्देश पर कार्यक्रम में मौजूद मेहमानों को टेबल के नीचे झुकने को कहा गया, जबकि ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत स्टेज पर पहुंच गए और पूरे कार्यक्रम स्थल को सुरक्षित किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
12:47 AM26 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
ओमान दौरे के बाद ईरानी विदेश मंत्री फिर जाएंगे पाकिस्तान
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक बार फिर पाकिस्तान का दौरा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वह ओमान यात्रा के बाद रूस जाते समय इस्लामाबाद लौटेंगे, जहां युद्ध खत्म करने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
ईरान की IRNA न्यूज एजेंसी के अनुसार, अराघची रविवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अराघची के प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य पहले ही तेहरान लौट गए हैं, जहां वे युद्ध खत्म करने से जुड़े मुद्दों पर परामर्श और निर्देश ले रहे हैं।
ये सदस्य बाद में दोबारा इस्लामाबाद में अराघची के साथ जुड़ेंगे, ताकि आगे की कूटनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है और शांति वार्ता को लेकर कोशिशें जारी हैं।








