Related Posts

Sirsa Six Youth And Girl Duped Offer Jobs At HKRN Sony Home 50,000 Deal CM Office Special Charges Informed Accused Keshav Police Case FIle


सिरसा में 6 युवक और युवतियों से हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी हो गई। आरोप है कि उक्त आरोपित ने शहर स्थित सोनी के घर पर बुलाकर सेटिंग की और कहा, सोनी के परिवार में भी नौकरी लगवाई है। इसी बात का झांसा देकर युवक-युवती को

.

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती द्वारा नियुक्ति पत्र मांगने पर पोल खुल गई। आरोपी ने पैसे लेने के बाद युवक और युवती को न नौकरी लगवाया तो न ही पैसे लौटाए। बाद में फोन उठाने बंद कर दिए। इसके बाद ये मामला पुलिस के पास पहुंचा और एसपी ने संज्ञान लिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने को दाबिश शुरू कर दी है।

इससे पहले भी सिरसा में एचकेआरएन में व सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी हो चुकी है। उन मामलों में भी पुलिस की जांच जारी है। आरोपी ने पहले सीएम ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी को खुद को खास बताया था।

प्रतीकात्मक फोटो

जानिएं पूरा मामला क्या है

पुलिस को दी शिकायत में राजीव ने बताया कि उसके पिता 10 अगस्त 2025 को अपने मित्र हरीश सोनी के घर पर बैठे थे। वहीं पर उसके पिता की मुलाकात मेला ग्राउंड निवासी केशव वर्मा से हुई थी। इसी दौरान केशव ने उसके पिता को बातों में फंसा लिया और कहने लगा कि वह उसके बेटे को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में नौकरी लगवा देता है।

इसके बाद केशव ने अपने फोन में सीएम ऑफिस में बैठे हुए की कुछ तस्वीरें उसके पिता को दिखाई और कहने लगा कि विकास दुआ नामक व्यक्ति सीएम का खास आदमी है। उसके साथ उसकी अच्छी दोस्ती है और उनके बीच सभी तरह की बातें होती रहती है। इसके बाद राजीव के पिता के सामने उसने उपरोक्त विकास से फोन पर नौकरी लगवाने के बारे में बात भी की।

हर किसी से 50-50 हजार मांगे

इसके बाद केशव ने सोनी की तरफ ईशारा करते हुए कहा, उसने इनके परिवार के बच्चों को भी नौकरी लगवा दिया है और अपॉइटमेंट लेटर आने बाकी है। इसके बाद उसका पिता केशव की बातों में आ गए और करीब 50 हजार रुपए प्रति कैंडिडेंट नौकरी लगवाने के नाम पर देने की बात कही। उसके पिता ने हां भर ली और उसकी शैक्षणिक योग्यता व अन्य कागजात ले लिए। केशव ने उसके पिता से 12 अगस्त 2025 को 40 हजार रुपए अपने खाते में भिजवाए।

15 अगस्त को दूसरे कैंडिडेंट युवक से सोनी के घर 50 हजार रुपए नकद व विशाल से 40 हजार रुपए नकद लिए। 21 अगस्त को केशव ने उसके पिता से अपने खाते में 15 हजार रुपए भिजवाए। 23 अगस्त को 25 हजार रुपए केशव ने अपने खाते में भिजवाए। इसके बाद कैंडिडेंट युवती से 31 अगस्त को 20 हजार रुपए अपने खाते में भिजवाए। केशव ने सभी कैंडिडेंट की एक फर्जी लिस्ट उसे उपलब्ध करवाई और कहा, आपका नाम लिस्ट में आ गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

फर्जी लिस्ट में दिखाया नाम

इस लिस्ट के अनुसार, अपने-अपने नियुक्ति स्थान पर जाने की तैयार रखे। जब उसने नियुक्त पत्र की मांग की तो वह टाल-मटोल करता रहा और कहा, कुछ कैंडिडेंट के पास ई-मेल भी आ गई है। इसके बाद केशव ने हरीश सोनी के घर पर बुलाया और कहा, आप सभी की नियुक्ति करवा दूंगा और नियुक्ति पत्र भी दे दूंगा। इसके बाद केशव टाल-मटोल करता रहा और फोन उठाना बंद कर दिया है। इस पर केशव ने 25 हजार रुपए उसके खाते में लौटाए और बाकी पैसे दिसंबर तक वापस करने की बात कही।

दिसंबर माह बीत जाने के बाद वह केशव से मिले और पैसे मांगने पर कहने लगा कि ये तो उसका काम है और ठगी मार ली है। आगे से इस बारे में जिक्र मत करना, नहीं तो झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा ने की और जांच में दस्तावेजों व रिकॉर्ड का अवलोकन किया।

जांच में पाया धोखाधड़ी करना

जांच में पाया कि शिकायतकर्ता राजीव व अन्य युवकों से केशव ने HKRN के माध्यम से नौकरी दिलवाने का झूठा प्रलोभन दिया और नौकरी उपलब्ध नहीं करवाई। पीड़ितों को अवैध रूप से धनराशि लेकर धोखाधड़ी की है। इसके बाद शहर थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को भेजा गया। इसी सिफारिश पर पुलिस ने आरोपी केशव वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें