सरबजीत कौर ने कहा कि लोग पाकिस्तान आएं। सबका स्वागत है।
भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने सिखों पर विवादित टिप्पणी के बाद यू-टर्न लिया है। उसका नया वीडियो समाने आया है। जिसमें उनसे कहा कि जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन क
.
सरबजीत ने आगे कहा कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसी कोई स्थिति नहीं है। इससे पहले सरबजीत ने पंजाब से आने वाले लोगों को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। उसने कहा था कि यहां क्या करने आते हो। अगर पाकिस्तान वाले एक हो जाएं तो इनकी रोजी-रोटी बंद हो जाए।
वहीं सरबजीत के पहले पंजाबी NRI पति करनैल सिंह ने भी लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। जिसमें उसने दावा किया कि पाकिस्तानी नासिर हुसैन ने ब्लैकमेल कर सरबजीत को पाकिस्तान बुलाया। फिर उसके साथ जबरदस्ती शादी की। उसने हाईकोर्ट में नासिर पर रेप केस दर्ज कर सरबजीत को भारत लौटाने की मांग की है।
सरबजीत ने 1 मिनट 31 सेकेंड का वीडियो बनाकर शेयर किया है।
सरबजीत ने नए वीडियो में क्या कहा
- ननकाना साहिब आने वालों का मैं स्वागत करती हूं: सरबजीत कौर ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर 1 मिनट 31 सेकेंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने कहा है- मैं अपने सभी चढ़दे पंजाब वालों का दिल से स्वागत करती हूं। जो भी लोग पाकिस्तान में ननकाना साहिब और अन्य गुरुद्वारों के दर्शन करने आते हैं, उनका मैं हार्दिक स्वागत करती हू।
- अधिक से अधिक गुरुद्वारों के दर्शन करें: सरबजीत ने आगे कहा कि मैं सभी से कहना चाहती हूं कि आप अधिक से अधिक गुरुद्वारों के दर्शन करें। हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और हम चढ़दे पंजाब के लोगों का पाकिस्तान की तरफ से स्वागत करते हैं।
- चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही है: मैं सभी का स्वागत करती हू और यह भी कहना चाहती हूं कि चढ़दा पंजाब और लहंदा पंजाब एक ही हैं। इसके साथ ही सरबजीत ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान में ऐसा कोई माहौल नहीं है, जहां किसी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाए। जबरदस्ती इस्लाम कबूल नहीं करवाया जाता है। जो लोग चाहें, वे अपनी मर्जी से धर्म बदल सकते हैं।
टिकटॉक के लाइव वीडियो में बोलती सरबजीत कौर, इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति भी पीछे बैठा हुआ है।
पहले सरबजीत ने सिखों को लेकर क्या कहा था, 4 पॉइंट में पढ़िए
- पाकिस्तान मुसलमानों का हैं: करीब एक महीने पहले सरबजीत अपने पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ टिकटॉक पर लाइव आई थी। इसमें सरबजीत ने कहा था कि अगर इस्लाम वाले एक हो जाएं ना, तो इनका रोटी-पानी बंद हो जाएगा। हमने इनसे कुछ लेकर खाना है क्या? अगर सरदार होंगे तो अपने घर में होंगे। ये तो मेरी @$%# के बराबर हैं — मेरी टूटी @$%# , जिसे मैंने कूड़े में फेंक दिया है। इसके बाद वह आगे कहती है- ये लोग पाकिस्तान क्यों आते हैं? पाकिस्तान तो हमारा है, मुसलमानों का है। मैं यहां अपना घर बसाने के लिए आई हूं ऐश करने के लिए नहीं।
- पति बोला- और हों तो भेज दो: लाइव में व्यक्ति इस दौरान लाइव में एक व्यक्ति कमेंट करता है- स्वाद लेते-लेते लाहौर पहुंच गई। इतने में सरबजीत का पाकिस्तानी पति तंज भरे लहजे में बोलता है, अगर कोई और भी है, तो उसे भी इधर भेज देना। इसके बाद उनके लाइव में जुड़ा एक व्यक्ति कहता है- यहां 200 लोग देख रहे हैं, नीचे कमेंट कर दो कि इसने सही किया या गलत, लोग जवाब देंगे। दूसरा व्यक्ति सरबजीत के पक्ष में कहता है- इसमें गलत क्या है? यह उसकी निजी जिंदगी है। क्या वह लोगों से पूछकर अपनी जिंदगी गुजारेगी?। फिर पहले वाला व्यक्ति पूछता है- जो इसके भारत में बच्चे हैं, उनका क्या?
- लाइव में सरबजीत ने गालियां दी: इस पर सरबजीत भड़क जाती है, वह कहती है- तू कौन होता है मुझे बोलने वाला? इस दौरान उसका पाकिस्तानी पति नासिर उसे चुप कराने की कोशिश करता है, लेकिन सरबजीत इतनी गुस्से में आ जाती है कि उस व्यक्ति को मां-बहन की गालियां देने लगती है।
- सरबजीत बोली- पाकिस्तान क्यों आते हो: इसके बाद सरबजीत गुस्से में कहती हैं, आप लोग लाहौर, पाकिस्तान क्यों आते हो? ननकाना साहिब गुरुद्वारा में क्या करने आते हो? तब तो मिन्नतें करते हो कि हमारा वीजा लगवा दो। आखिर में वह धमकी देते हुए कहती है कि अब अगर पाकिस्तान आए ना, तो इनकी लाशें ही भारत जाएंगी। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो में कही बातों की पुष्टि नहीं करता।
इस समय सरबजीत कौर पाकिस्तान में है। वह नासिर हुसैन से शादी कर नूर फातिमा बन गई है। – फाइल फोटो
पाकिस्तान पहुंचने की पूरी कहानी पढ़िए
सिख श्रद्धालुओं के साथ गई, वापस नहीं आई सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 1932 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान गई थी। जत्था 10 दिनों तक विभिन्न गुरुधामों के दर्शन करने के बाद भारत लौट आया। लेकिन वापसी के समय 1922 श्रद्धालु ही लौटे। सरबजीत कौर जत्थे में शामिल नहीं मिलीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित भारतीय एजेंसियों ने सरबजीत कौर की तलाश शुरू की।
निकाहनामा वायरल होने से खुलासा हुआ इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के शेखुपुरा की मस्जिद में हुआ निकाहनामा वायरल हुआ। जिसके बाद दावा किया गया कि सरबजीत कौर ने इस्लाम स्वीकार कर नाम बदलकर ‘नूर हुसैन’ रख लिया है। उसने नासिर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक से निकाह कर लिया।
पाकिस्तान पुलिस ने कस्टडी में लिया, फिर छोड़ दिया पाकिस्तान में भी सरबजीत को लेकर सवाल उठे क्योंकि उसके पास पाकिस्तान में रहने की परमिशन नहीं थी। जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उसे ननकाना साहिब से अरेस्ट किया। फिर कुछ दिन लाहौर के शेल्टर होम में रखा। इसके कुछ दिन बाद वह रिहा हो गई।
पुलिस के हिरासत में लेने के बाद सरबजीत इस तरह से नजर आई थी।
———
ये खबर भी पढ़ें….
सरबजीत बोली- मेरा 8 साल पुराना प्यार, मुंह में दांत न रहते तो भी जरूर पाकिस्तान आती
सरबजीत कौर का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उसने कहा कि अगर सच्चा प्यार होता है, तो दिल में यह एहसास जरूर रहता है कि हम एक-दूसरे से मिलेंगे। उनका प्यार आज का नहीं, बल्कि पिछले 8 साल से है। अगर उसके मुंह में दांत भी न रहते, तब भी वह पाकिस्तान जरूर आती। अब वह अपनी बाकी जिंदगी पाकिस्तान में खुश रहकर बिताएगी। (पढ़ें पूरी खबर)
