Related Posts

Ravneet Singh Bittu Attacks AAP Punjab Election 2027 Prep


केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू।

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच की सियासी जंग शुरू हो गई। आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भाजपा को ईडी पार्टी बताया और कहा कि पंजाब के लोगों ने ईडी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करवा दी।

.

वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान सरकार और ‘आप’ के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया पर तीखा हमला बोला है। रवनीत बिट्टू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सारा जोर सिर्फ और सिर्फ साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करके भाजपा को रोकने और हराने में लगा हुआ था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी सारी मर्यादाएं ताक पर रख दी थी। सरकार ने भाजपा उम्मीदवारों के पर्चे रद्द करवाए, फर्जी वोटिंग करके चुनाव जीता है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि भाजपा के शेरो 2027 हमारा है।

रवनीत सिंह बिट्‌टू की सोशल मीडिया पोस्ट

बिट्‌टू के आप सरकार पर चुनाव नतीजों को लेकर 3 बडे़े आरोप—

  • नामांकन पत्र रद्द किए: बिट्टू ने आरोप लगाया कि चुनाव शुरू होने से पहले ही भाजपा उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और प्रशासनिक दबाव के जरिए उनके नामांकन पत्र जबरन रद्द करवाए गए ताकि विपक्ष को वॉकओवर मिल सके।
  • बैलेट पेपर से धांधली: उन्होंने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानबूझकर बैलेट वोटों के जरिए फर्जी वोट डलवाए गए। सरकार ने पुलिस और मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
  • नेताओं को हिरासत में लेना: रवनीत सिंह बिट्‌टू ने आरोप लगाया कि पुलिस ले भाजपा नेताओं के साथ धककेशाही की। धुरी में तो भाजपा नेताओं को प्रचार करने नहीं दिया गया और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

बिट्‌टू ने वर्करों का मनोबल बढ़ाया

रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेरे भाजपा के शेरों, तुमने जुल्म के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ी। अब 2027 की लड़ाई के लिए भी पूरी तरह तैयार रहो। जीत तुम्हारी ही है। बिट्‌टू ने कार्यकर्ताओं को कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए डट जाओ।

इन चुनावों में भले ही सिटिंग गवर्नमेंट (AAP) ने बढ़त बनाई हो, लेकिन बिट्टू अपनी पार्टी के कैडर को बिखरने नहीं देना चाहते। ‘शेर’ और ‘लड़ाई’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कार्यकर्ताओं को यह अहसास कराने के लिए है कि पार्टी विपरीत हालातों में भी डटी हुई है।

2027 के लिए नैरेटिव सेट करना

अकाली दल से अलग होने के बाद भाजपा पंजाब में पहली बार अपने दम पर सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। बिट्टू सीधे तौर पर ‘आप’ बनाम ‘भाजपा’ का नैरेटिव सेट कर रहे हैं, ताकि कांग्रेस और अकाली दल को रेस से बाहर दिखाकर खुद को मुख्य विकल्प के रूप में पेश कर सकें।

भाजपा जानती है कि उसका मुख्य आधार शहरी वोटर हैं। बिट्टू का यह आक्रामक अंदाज शहरी मतदाताओं को यह भरोसा दिलाने के लिए है कि भाजपा उनके हक और स्थानीय मुद्दों के लिए सरकार से टकराने की पूरी ताकत रखती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें