Top 5 This Week

Related Posts

Punjab chandigarh big news ludhiana jalandhar


अबोहर के अस्पताल में भर्ती घायल युवक।

अबोहर के गांव गिदडांवाली में जमीनी विवाद के चलते फायरिंग कर दी। जशनदीप सिंह (25) को उसके पड़ोसी खेत मालिक ने 32 बोर की पिस्टल से प्राइवेट पार्ट में गोली मारी। घटना के बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही

.

उपचाराधीन जशनदीप सिंह ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी खेत मालिक से तीन किल्ले जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इस संबंध में अदालत में एक मामला भी विचाराधीन है। जशनदीप का आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिक कुछ प्रभावशाली लोगों की मदद से उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। (पढ़ें पूरी खबर)

फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल, 30 अभ्यर्थी हिरासत में

फरीदकोट की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 454 फार्मेसी अफसर पदों की भर्ती के लिए रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने का मामला सामने आया है।

मामले का सुराग मिलने के बाद फरीदकोट, कोटकपूरा और फिरोजपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों से करीब 30 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।हालांकि, इस मामले में अभी तक न तो बाबा फरीद यूनिवर्सिटी और न ही पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा के दौरान पुलिस ने नकल करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह से मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से परीक्षा दे रहे कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया जबकि कुछ फरार हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

संगरूर में दवा लेने जा रहे दंपती को ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौके पर मौत

संगरूर जिले के भवानीगढ़ शहर में बठिंडा-जीरकपुर नेशनल हाईवे-7 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दवा लेने जा रहे एक दंपती को पीछे से आ रहे ट्रक-ट्रॉले ने टक्कर मार दी। घटना में 59 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल जगतार सिंह (62), निवासी गांव सेखा (जिला बरनाला) ने अस्पताल में बताया कि वह रविवार सुबह अपनी पत्नी रछपाल कौर (59) को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल पर गांव सेखा से समाना जा रहे थे। जब वे भवानीगढ़ के नए बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक-ट्रॉले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। (पढ़ें पूरी खबर)

संगरूर में 20 लाख के कर्ज से परेशान किसान ने निगला सल्फास

संगरूर जिले के सुनाम के निकटवर्ती गांव खडियाल में कर्ज से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय दर्शन सिंह, पुत्र दलीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसान पर करीब 20 लाख रुपये का सरकारी और निजी कर्ज था, जिसके कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

मृतक के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह ने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ सल्फास की गोलियां निगल लीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल, सुनाम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

पटियाला में AAP नेता पर हमला, अस्पताल में भर्ती

पटियाला जिले के गांव रामगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन बोर्ड के सदस्य अंग्रेज सिंह पर हमला किया गया है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अंग्रेज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर हमले की जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते गुरदीप सिंह नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

अमृतसर में कुत्तों ने बुजुर्ग को नोच-नोचकर मार डाला

अमृतसर में आवारा कुत्तों ने 70 वर्षीय गुरदीप सिंह को नोच-नोचकर मारडाला। गुरदीप सिंह शनिवार शाम रोज की तरह काम से घर लौटे थे। रात को खाना खाने के बाद वह पास में रहने वाले एक रिश्तेदार का हालचाल जानने के लिए घर से निकले।

इसी दौरान गली में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उन्हें बुरी तरह नोच डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। (पढ़ें पूरी खबर)

पठानकोट में ट्रक ने महिला को कुचला, बेटी-भतीजी गंभीर

पठानकोट के थाना नरोट जैमल सिंह के अंतर्गत आते बहादुरपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही एक्टिवा स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी 47 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रही उसकी बेटी और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना 17 जुलाई की शाम को हुई। मृतका प्रोमिला देवी (47) अपनी बेटी शिवानी लूना और भतीजी राधिका के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नरोट जैमल सिंह की तरफ जा रही थीं। स्कूटी को शिवानी लूना चला रही थी। इसी दौरान प्रोमिला देवी के देवर बसंत सिंह भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे आ रहे थे। (पढें पूरी खबर)

लुधियाना में फॉर्च्यूनर में आए निहंगों ने युवक को पीटा

लुधियाना में गिल चौक के पास एक सफेद स्विफ्ट कार सवार युवक को ब्लैक फॉर्च्यूनर में आए 5 से अधिक निहंगों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इस हमले में युवक के कान और पैर पर 3-3 टांके लगे हैं और उसकी गाड़ी के शीशे बुरी तरह तोड़ दिए गए हैं।

हैरानी की बात यह है कि घटना 5 जुलाई (रविवार) की है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। अब इस पूरी वारदात का एक CCTV फुटेज सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें