spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Prime Minister Narendra Modi arrived in Melbourne, Australia


मेलबर्नकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे मेलबर्न पहुंचे। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे मेलबर्न पहुंचे।

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील पर बातचीत होगी।

इसके बाद पीएम भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में मीट कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें करीब 40 हजार भारतवंशियों के शामिल होने का अनुमान है। यहीं से 11 जुलाई को न्यूजीलैंड रवाना होंगे।

मेलबर्न में पीएम मोदी के स्वागत की 3 तस्वीरें…

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का वेलकम किया।

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का वेलकम किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

पीएम का सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने "वंदे मातरम" की प्रस्तुति के साथ हार्दिक स्वागत किया।

पीएम का सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने “वंदे मातरम” की प्रस्तुति के साथ हार्दिक स्वागत किया।

दोनों देशों के बीच डिफेंस डील भी संभव

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस डील संभव है। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे।

——————-

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले- भारत-इंडोनेशिया में कुछ नहीं बहुत कुछ होता है: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति बोले- मैं मोदी का करियर कॉपी करता हूं

पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को जकार्ता में भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां भारत का गाना ‘कुछ-कुछ होता है’ बहुत लोकप्रिय है। जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है। पूरी खबर पढ़ें…

अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी मिली थी

पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की 4 जुलाई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, ‘स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।’ धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत को परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम चाहिए, ऑस्ट्रेलिया के पास पर्याप्त भंडार

भारत परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना चाहता है। घरेलू यूरेनियम भंडार सीमित हैं और सभी रिएक्टरों की जरूरत पूरी नहीं कर पाते। 2070 के नेट-जीरो लक्ष्य और स्वच्छ ऊर्जा के लिए परमाणु ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाना भारत की रणनीति का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार वाले देशों में है।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी राष्ट्रअध्यक्षों से जुड़े 4 किस्से

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे थे पीएम

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए।

उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles