spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Palwal Wedding House Theft | Shop Goods Stolen, CCTV


मकान मालिक ने पुलिस को कुछ ऐसी सीसीटीवी फुटेज दी हैं, जिनमें कुछ युवक दिखाई दे रहे हैं।

पलवल में शादी की खुशियों में डूबा एक परिवार चोरों का शिकार हो गया। अजीजाबाद गांव में जब परिवार और रिश्तेदार शादी समारोह के बाद रात को गहरी नींद में सो गए, तब चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सामान चुरा लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने प्लॉट से बिजली

.

शादी की रात 4-5 चोरों ने की वारदात

अजीजाबाद गांव के रहने वाले तारीफ ने हसनपुर थाना में दी शिकायत में कहा है कि 19 अप्रैल को उसके घर में शादी थी। जिसके चलते 18 अप्रैल को उसके घर पर उसके रिश्तेदार व सगे संबंधी आ गए थे। शादी की खुशियां मनाते हुए रात्रि में करीब दो बजे उसके परिवार के लोग व रिश्तेदार सभी सो गए।

रात्रि में करीब ढाई बजे उसके घर के पास ही स्थित दुकान पर 4-5 लोग आए और उसकी दुकान का ताला तोड़कर गुल्लक में से नगदी व दुकान के सामान को चोरी कर लिया।

सीसीटीवी में दिखा एक युवक, जिसका चोरी में शामिल होने का शक है।

सीसीटीवी में दिखा एक युवक, जिसका चोरी में शामिल होने का शक है।

मोटर और हैंडपंप के हत्थे भी ले गए चोर

तारीफ ने बताया कि इतना ही नहीं, चोरों ने उसके बाद उनके प्लॉट पर पशुओं का चारा काटने की मशीन पर लगी बिजली की मोटर व हैंडपंप के हत्थे को भी चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी उन्हें 19 अप्रैल को सुबह उस समय हुई जब उनकी नींद खुली। उन्होंने इस बारे में पता किया तो पता चला कि गांव के ही 4-5 लोगों ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

शादी में व्यस्तता के चलते देरी से दी शिकायत

तारीफ ने बताया कि शादी समारोह में व्यस्त होने के चलते वह इसकी शिकायत देने थाने नहीं आ सका। जिसके चलते अब उन्होंने लिखित शिकायत पुलिस को दी है, जिसमें गांव के 4-5 लोगों के नाम दिए हैं। पीड़ित ने चोरी की इस वारदात से संबंधित एक CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंपी है।

पुलिस की CCTV के आधार पर जांच जारी

हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles