Related Posts

NEET-2026 Chandigarh Exam Today | 6 Centres, 2854 Aspirants



परीक्षा केंद्र के बाहर खडे अविभावक

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित NEET-2026 परीक्षा आज 6 केंद्रों पर चल रही है। इन केंद्रों पर कुल 2,854 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

.

एसडीएम साउथ चंडीगढ़ ईशा कंबोज ने पहले ही सभी तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि परीक्षा निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न हो। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रखी गई है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने में दिक्कत न हो।

सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक

आज परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक पूरी कर ली गई। इसके बाद परीक्षा शुरू हो चुकी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जा रही है और एंट्री-एग्जिट पर सख्त चेकिंग की जा रही है।

वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य

परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर और सेक्टर-47 स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड में से कोई एक दस्तावेज जरूरी है।

केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, नोट्स या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन की ओर से सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखा गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें अलर्ट पर हैं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें