spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Man Arrested with 5.87 Grams of Smack in Kosli


रेवाड़ी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

रेवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

रेवाड़ी में कोसली CIA ने एक युवक को 5.87 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आईटीआई के पास खड़ा होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, परंतु पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कोसली थाना में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

कोसली CIA प्रभारी सुभाश चंद ने बताया कि रात को उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी की जानकारी मिली थी। जिसके बाद एएसआई विक्रांत टीम के साथ बताए गए स्थान की तरफ रवाना हुआ। टीम जब कोसली आईटीआई के पास पहुंची तो वहां एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। जिसने पुलिस टीम को देखने के बाद वहां से निकलने का प्रयास किया, परंतु टीम ने उसे दबोच लिया।

तलाशी के दौरान मिली 5.87 ग्राम स्मैक

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया। जिसके बाद कोसली डीएसपी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गांव सहारनवास निवासी बलवान के रूप में बताई।

आरोपी के खिलाफ कोसली थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles