spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ludhiana Drug Dealers Attack Temple With Pistol, Stones


EWS कॉलोनी में वाल्मीकि मंदिर पर हमला करते हुए आरोपी।

लुधियाना में करीब 25 नशा तस्करों ने वाल्मीकि मंदिर पर पथराव कर दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर हाथों में तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने मंदिर के अंदर घुसकर शीशे तक तोड़ दिए।

.

इसके दौरान आरोपियों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर कर दी। जिससे उसका एक हाथ टूट गया और सिर फट गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा बढ़ गया।

उन्होंने देर रात थाना-7 के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट और बेअदबी का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजने की मांग की है। हालांकि पुलिस घायल युवक की शिकायत पर 6 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

मंदिर के शीशे टूटे हुए सुबह

मंदिर के शीशे टूटे हुए सुबह

नशा बेचने से रोकने पर भड़के आरोपी

स्थानीय निवासी चंदरपाल के अनुसार, EWS कॉलोनी में कुछ लोग कथित तौर पर नशा बेचने का काम कर रहे थे। वाल्मीकि समाज और स्थानीय मोहल्ला सुधार समिति के प्रधान व अन्य बुजुर्गों ने उन्हें इलाके का माहौल खराब करने और युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने से रोकने का प्रयास किया।

नशा बेचने से रोके जाने पर आरोपी भड़क गए और 6 जुलाई को EWS कॉलोनी में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान 20 वर्षीय गौरव गंभीर घायल हो गया। जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पानी की टंकी ईट लगने से टूटी

पानी की टंकी ईट लगने से टूटी

बुजुर्ग-बच्चे और महिलाओं को नहीं बख्शा

वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है, और हम उसी मुहिम के तहत अपने इलाके को बचाना चाहते थे। हमने उन्हें साफ कहा था कि हमारे इलाके में नशा मत बेचो, हमारे बच्चे खराब हो रहे हैं। लेकिन उन्होंने हमारी एक न सुनी और उल्टे हमारे ऊपर ईंटें और चाकू-तलवारें चला दीं।

उन्होंने किसी बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं को नहीं बख्शा। सबसे ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि उन्होंने हमारे वाल्मीकि महाराज के मंदिर में घुसकर बेअदबी की है। विवाद होने के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी थी, पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन आरोपियों पर जो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी, वह अभी तक नहीं हुई है। इसी से हताश होकर इलाके के सभी बुजुर्ग, महिलाएं और युवा अपना घर छोड़कर रात के समय थाने के बाहर सड़क पर धरना देने को मजबूर हुए।

देर रात थाना सात के बाहर प्रदर्शन करते हुए मोहल्ला निवासी।

देर रात थाना सात के बाहर प्रदर्शन करते हुए मोहल्ला निवासी।

6 आरोपियों की पहचान, 20-25 अभी भी अज्ञात

डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने 8 जुलाई को गौरव की शिकायत पर जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनमें शेरा ,आर्यन, पवन बाल्यान ,मुल्ला,दीपू, सूरज का नाम शामिल हैं, ये सभी आरोपी EWS कॉलोनी, ताजपुर रोड के ही रहने वाले हैं। इनके अलावा हमले में शामिल 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मामले की जांच कर रहे IO थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 115(2), 117(2), 126(2), 191(3), 190, और 3351 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में मस्जिद के बाहर दुकान फूंकी: बाइक से आए युवक, पेट्रोल डालकर आग लगाई, कई धार्मिक किताबें जलीं, VIDEO सामने आया

लुधियाना में मस्जिद परिसर के बाहर बनी दुकान में आग लगा दी गई। जिससे धार्मिक पुस्तकें और सामान जल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तीन युवक बाइक पर सवार होकर आत दिखे। इसनमें से एक युवक ने बाइक से उतर कर दुकान के बाहर पेट्रोल छिड़का, इसके बाद आग लगा दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां पर कोई मौजूद नहीं था। थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles