Related Posts

Kanwar Yatra Security | SP Bhupendra Singh Meeting 2026 Update


पानीपत17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस कर्मियों की मीटिंग लेते एसपी भूपेंद्र सिंह।

पावन श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। रविवार को SP भूपेंद्र सिंह ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग सभागार में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक अहम बैठक ली। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, संवेदनशील स्थानों की ट्रैकिंग, इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति

आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में एएसपी हर्षित गोयल, डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नरेंद्र कादियान, डीएसपी मुकेश कुमार, डीएसपी प्रणय कुमार सहित जिले के सभी थाना SHO, क्राइम यूनिट प्रभारी, पुलिस चौकी इंचार्ज और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मीटिंग में एसपी ने कर्मियों को कहा कि कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और निरंतर गश्त के निर्देश

बैठक के दौरान एसपी भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के संपूर्ण मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए। भीड़भाड़ वाले और अति-संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। एसपी भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया, कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उन्हें बिना किसी बाधा के मार्ग उपलब्ध कराना पानीपत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, सड़क दुर्घटना या कानून-व्यवस्था बिगड़ने जैसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए सभी पुलिस अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ धरातल पर मुस्तैद रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों पर पुलिस की कंटिन्यूअस गश्त सुनिश्चित की जाए। मुख्य मार्गों व चौराहों पर CCTV कैमरों के जरिए 24 घंटे पैनी नजर रखी जाए।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें