spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jasmine Sandlas Stage Confession for Chaudhary Sahib latest update


दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम हजारों फैंस की भीड़ और पंजाबी गानों की गूंज से गुलजार था। मौका था मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस के ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले शो का।

.

कॉन्सर्ट पूरे शबाब पर था, फैंस उनके गानों पर झूम रहे थे। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद वहां मौजूद किसी भी शख्स को नहीं थी।

परफॉरमेंस के बीच में अचानक म्यूजिक धीमा होता है और जैस्मिन भीड़ की तरफ देखकर कुछ ऐसा कहती हैं, जिसने पूरे स्टेडियम में पहले सस्पेंस और फिर जश्न का माहौल बना दिया।

इन फोटो में देखो क्या हुआ……

अपने साथी को जैस्मिन स्टेज पर लेकर आते हुए।

अपने साथी को जैस्मिन स्टेज पर लेकर आते हुए।

स्टेज पर फैंस को इंगेजमेंट की रिंग दिखाते हुए।

स्टेज पर फैंस को इंगेजमेंट की रिंग दिखाते हुए।

अपने साथी के कंधों पर छलांगा मार कर चढ़ते हुए जैस्मिन!

अपने साथी के कंधों पर छलांगा मार कर चढ़ते हुए जैस्मिन!

अपने साथी की उंगली पड़कर घूमते हुए जैस्मिन!

अपने साथी की उंगली पड़कर घूमते हुए जैस्मिन!

जैस्मिन ने हाथ ऊपर करके दिल बनाकर फ्रेंड्स को दिखाया।

जैस्मिन ने हाथ ऊपर करके दिल बनाकर फ्रेंड्स को दिखाया।

हाथ पकड़कर स्टेज पर आईं, और फिर खुला राज सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैस्मिन एक शख्स का हाथ थामे हुए स्टेज पर आगे आती हैं। भीड़ को शांत कराते हुए वह सस्पेंस के साथ कहती हैं:

I have a little secret… I have a little, massive secret.” (मेरे पास एक छोटा सा राज है… मेरे पास एक बहुत बड़ा राज है।)

भीड़ में उत्सुकता बढ़ जाती है, तभी जैस्मिन जोश में चिल्लाते हुए पूछती हैं:

Can you say Shekhar? Can you say Shekhar? Can you say Chaudhary Sahab?” (क्या आप शेखर कह सकते हैं? क्या आप शेखर कह सकते हैं? क्या आप चौधरी साहब कह सकते हैं?)

इसके बाद जैस्मिन खुशी से झूमते हुए पूरी दुनिया के सामने अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाती हैं। वह कहती हैं:

मैं बुला लिया स्टेज पे… This is a man, who put a ring on it. This is my man, everybody.” (मैंने इन्हें स्टेज पर बुला लिया है… ये वो इंसान हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है। आप सभी सुन लें, ये मेरे आदमी हैं।)

यह सुनते ही पूरा स्टेडियम फैंस की हूटिंग और तालियों से गूंज उठता है। जैस्मिन दौड़कर शेखर के गले लग जाती हैं और शेखर उन्हें प्यार से हवा में उठा लेते हैं। इसके बाद दोनों बैकग्राउंड में बज रहे एक रोमांटिक पंजाबी गाने पर एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए बेहद खूबसूरत डांस करते हैं। इस दौरान स्टेज पर जल रहे स्पार्कलर्स (आतिशबाजी) इस पल को और भी जादुई बना देते हैं।

कौन हैं अपनी बेबाकी के लिए मशहूर जैस्मिन सैंडलस

जैस्मिन सैंडलस पंजाबी और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बेहद जाना-माना नाम हैं। अपनी दमदार और भारी आवाज के लिए पहचानी जाने वाली जैस्मिन को फैंस प्यार से ‘गुलाबो क्वीन’ बुलाते हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के सुपरहिट गाने ‘यार ना मिले’ से बॉलीवुड में तहलका मचाया था। इसके अलावा ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और ‘बंब जट्ट’ जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से उन्होंने करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। जैस्मिन हमेशा अपने बिंदास अंदाज, बेबाक बोल, अतरंगी फैशन और स्टेज पर अपनी पावरफुल एनर्जी के लिए जानी जाती हैं।

इंडिया टूर का शानदार आगाज

आपको बता दें कि ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा। दिल्ली में हुए इस शानदार वाकये के बाद,अब फैंस को उनके अगले शोज का बेसब्री से इंतजार है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles