जालंधर में महिंद्रा पिकअप चुराकर ले जाते कार सवार चोर।
जालंधर में चोर डेढ़ मिनट में महिंद्रा पिकअप चुराकर ले गए। मामला अजीत नगर का है। घटना का CCTV भी सामने आया है। इसमें मोहल्ले के शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को चुराते हुए लोग नजर आ रहे हैं। गाड़ी मालिक को चोरी होने का पता चला
.
रात 3 बजकर 10 मिनट पर आते हैं तीन युवक किशनपुरा में खड़ी पिकअप चुराने के लिए गुरुवार रात 3 बजकर 10 मिनट पर तीन लोग कार से आते हैं। कार को गली में मोड़ते हैं और पिकअप के पीछे खड़ी कर देते हैं।कार से एक युवक उतरता है। उसने अपना मुंह सफेद कपड़े से बांध रखा होता है। उतरते ही वह इधर-उधर देखता है। सीसीटीवी कैमरों की तरफ देखता है कि कहीं कैमरा तो नहीं लगा है। इसके बाद पिकअप का ड्राइवर साइड दरवाजा खोलने जाता है। बाद में पीछे आता है। गाड़ी के डाले से अंदर टॉर्च से देखता है कि क्या रखा है। इसके बाद फिर लॉक तोड़ता है और पिकअप लेकर भाग जाता है। कार सवार दो युवक कार के अंदर ही रहते हैं। पिकअप के पीछे-पीछे वह भी कार लेकर चले जाते हैं।
