spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Houthi Rebels Blockade Red Sea


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यमन की राजधानी सना में ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों के समर्थक रैली निकालते हुए। - Dainik Bhaskar

यमन की राजधानी सना में ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों के समर्थक रैली निकालते हुए।

अमेरिका ने मंगलवार को लगातार 10वीं रात ईरान के दक्षिणी हिस्सों में हवाई हमले किए। ईरानी मीडिया के मुताबिक, सीरिक, बंदर अब्बास, क़ेश्म द्वीप, चाबहार और कोनारक समेत कई इलाकों में विस्फोट हुए।

दूसरी ओर, ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने हाल के घंटों में कुवैत के कैंप अरिफजान में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तैनात HIMARS मिसाइल सिस्टम को निशाना बनाया। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

उधर, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया है। हूतियों ने कहा कि बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को सऊदी जहाजों के लिए बंद किया जाएगा और उनके सारे जहाज हमारे निशाने पर रहेंगे। यह जलमार्ग लाल सागर का एंट्री गेट है, जहां से दुनिया का करीब 10% वैश्विक व्यापार गुजरता है।

ईरान जंग से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के शिराज में देर रात धमाके, बुशहर में एयर डिफेंस एक्टिव

ईरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर शिराज में सोमवार देर रात कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, शहर के दो इलाकों को निशाना बनाया गया।

वहीं, बुशहर में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय किया गया। बुशहर में ईरान का प्रमुख परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान पर लगातार 10वीं रात अमेरिकी हमले

अमेरिका ने सोमवार रात लगातार 10वीं बार ईरान के कई इलाकों पर हवाई हमले किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरिक, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप, चाबहार और कोनारक के आसपास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों की मौत का ईरान को कई गुना ज्यादा जवाब दिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह में कम से कम तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles