spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Hisar Mahapanchayat April 27 | Dushyant Chautala Alleges DGP Blocked Number


पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।

हरियाणा के पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को पंचकूला में जननायक जनता पार्टी (JJP) ने मीटिंग की। मीटिंग में फैसला हुआ कि 27 अप्रैल को हिसार में ‘छात्र हित महापंचायत’ की जाएगी।

.

दुष्यंत चौटाला ने कहा- इस पूरे मामले को लेकर मैंने DGP से कई बार संपर्क करने की कोशिश की। मैंने लगातार 3-4 दिन कॉल किए, जब बात नहीं हो पाई तो मैसेज भी किया, लेकिन जवाब देने के बजाय मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

विवाद 17 अप्रैल को हिसार में हुआ था। दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला GJU केस में गिरफ्तारी देने के लिए SP ऑफिस जा रहे थे। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि रास्ते में CIA इंचार्ज पवन कुमार ने काफिला रोककर हथियार तान दिया और उन्हें गाड़ी से कुचलने की कोशिश की।

दुष्यंत चौटाला ने अपना फोन दिखाते हुए कहा कि DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया।

दुष्यंत चौटाला ने अपना फोन दिखाते हुए कहा कि DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया।

अब जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुष्यंत चौटाला ने क्या कहा….

पुलिस-सरकार से नहीं डरेंगे

दुष्यंत चौटाला ने कहा, “हिसार में प्रस्तावित यह महापंचायत बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। प्रदेश सरकार और पुलिस के डराने से हम बिल्कुल नहीं डरेंगे। हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे।”

6 साथियों को बिना वारंट गिरफ्तार किया

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे 6 साथियों को बिना किसी नोटिस और वारंट के रात में गिरफ्तार किया गया। रात के समय उनके घरों से डीवीआर भी चोरी किए गए। एसपी के “गुंडे” सिर्फ शतरंज के प्यादे हैं और इसकी पूरी साजिश कहीं और रची गई है। रवि आहूजा को घर से गिरफ्तार करते समय वही डीएसपी मौजूद था, जिसके पास अब इस मामले की जांच सौंपी गई है।

नाबालिग को जातिसूचक शब्द कहे

दुष्यंत ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को जब हम गिरफ्तारी देने जा रहे थे, तब बिजेंद्र की नाबालिग बेटी के पैर पर पैर रखकर सीसीटीवी कैमरा उतारा गया। घर से बाहर निकलते समय उसके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले को लेकर एससी-एसटी आयोग में शिकायत की जाएगी। इसके साथ ही हिसार की एससी-एसटी की न्यायिक बेंच में भी केस दायर किया जाएगा।

CIA स्टाफ रील्स डालता है

उन्होंने कहा कि जिस तरीक से CIA स्टाफ चलता है और उसकी रील्स डालता है, उसके खिलाफ भी काम किया जाएगा। यूनिवर्सिटी में भाजपा, RSS और विश्व हिंदू परिषद का अड्‌डा बनाया जा रहा था। 27 अप्रैल की महापंचायत में सभी लोग पार्टी से उठकर हिसार आएं। यह लड़ाई केवल जजपा की नहीं है, हर स्टूडेंट की है।

पंचकूला में हुई मीटिंग में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा भी पहुंचे थे।

पंचकूला में हुई मीटिंग में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा भी पहुंचे थे।

GJU विवाद से लेकर काफिला रोकने तक क्या-क्या हुआ, जानिए…

16 अप्रैल को GJU में प्रदर्शन 16 अप्रैल को जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला अपने समर्थकों के साथ गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वीसी ऑफिस का गेट तोड़ने की कोशिश की। इस मामले में हिसार पुलिस ने दिग्विजय चौटाला समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही 6 जजपा नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई।

17 अप्रैल को CIA इंचार्ज से विवाद 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला इसी मामले में गिरफ्तारी देने के लिए हिसार एसपी ऑफिस जा रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि ओल्ड सब्जी मंडी पुल के पास CIA इंचार्ज पवन कुमार ने काफिला रुकवाया, हथियार ताना और कुचलने की कोशिश की।

वहीं, CIA इंचार्ज पवन कुमार का कहना है कि काफिले में शामिल पायलट गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की थी। उन्होंने पायलट गाड़ी के ड्राइवर को रोककर समझाया था।

17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला ने CIA इंचार्ज को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गाड़ी भगा ली। दुष्यंत गाड़ी पर ही लटक गए, लेकिन उनकी सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया।

17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला ने CIA इंचार्ज को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने गाड़ी भगा ली। दुष्यंत गाड़ी पर ही लटक गए, लेकिन उनकी सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया।

दोनों पक्षों ने दी शिकायत दुष्यंत चौटाला और CIA इंचार्ज पवन कुमार ने एक-दूसरे के खिलाफ हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) गठित की है। इस मामले की जांच डीएसपी कमलजीत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है।

—————————

दिग्विजय और दुष्यंत चौटाला की हिसार के ये खबरें भी पढ़ें :-

दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की

दुष्यंत चौटाला बोले- DGP ने मेरा फोन नहीं उठाया:CIA इंचार्ज पर FIR नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाऊंगा; GJU केस में सभी जजपा नेताओं को जमानत

दुष्यंत चौटाला पुलिसकर्मी को पकड़ने दौड़े,VIDEO:बोले- वैपन ताना, कुचलने की कोशिश की; हिसार GJU विवाद में गिरफ्तारी देने जा रहे थे



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles