spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Former Education Minister Seema Trikhas Strong Allegations on Nari Shakti Vandan Act


फरीदाबाद में पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा।

फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अटल कमल भाजपा कार्यालय में हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि महिलाओं को राजनीति में मजबूत पहचान देने

.

प्रेसवार्ता के दौरान सीमा त्रिखा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से वर्ष 2029 से महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी देने का प्रयास किया जा रहा था। इस बिल के लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलता और देश की राजनीति में महिलाओं की भूमिका और मजबूत होती।

जानकारी देती पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा।

जानकारी देती पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा।

विपक्ष पर कसा तंज

सीमा त्रिखा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के कई नेताओं और सांसदों ने इस बिल का समर्थन नहीं किया। उनका कहना था कि विपक्ष के कुछ सांसदों को यह डर था कि यदि यह बिल लागू हो गया तो अगली बार उनके सामने किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट मिल सकता है और उनकी चुनाव जीतने की संभावना कम हो सकती है।

महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति गंभीरता की कमी को दर्शाता

इसी डर के कारण उन्होंने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध किया। सीमा त्रिखा ने कहा कि जब यह मुद्दा संसद में आया तो विपक्ष के कुछ सांसद इसे गंभीरता से लेने के बजाय हंसते हुए और मेज थपथपाते हुए दिखाई दिए, जो कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति गंभीरता की कमी को दर्शाता है।

पूर्व शिक्षा मंत्री बोली आने वाले समय में बिल होगा पास

सीमा त्रिखा ने कहा कि आज देश की बागडोर एक मजबूत और सक्षम नेतृत्व के हाथों में है और उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में यह बिल जरूर पारित होगा। उनका कहना था कि जब यह विधेयक पास होगा तो जो लोग आज इसके खिलाफ खड़े हैं, वे उस समय शर्मिंदगी महसूस करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles