spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad Mother CCTV Baby Drain Murder


फरीदाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बच्ची को नाले में फेंंकने जाते और खाली हाथ लौटते समय महिला टीटू कॉलोनी एरिया में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। - Dainik Bhaskar

बच्ची को नाले में फेंंकने जाते और खाली हाथ लौटते समय महिला टीटू कॉलोनी एरिया में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने चुपचाप अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को नाले में फेंक दिया और वहां से चली आई। नाले में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। स्कूल जा रहे दो बच्चों ने उसका शव नाले में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की तो CCTV फुटेज में बच्ची की मां ही उसे गोद में उठाकर लेकर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद वह अकेली आई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्ची को नाले में फेंकने की बात कबूल ली।

पूछताछ में महिला ने बताया कि 6 बेटियों में यह सबसे छोटी थी। गरीबी के कारण उसे ऐसा किया। अब पुलिस जानकारी जुटाई रही है कि मामले में उसके पति का तो कोई रोल नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही है।

पुलिस के अनुसार बच्ची को जिस समय नाले में फेंका गया, वह जिंदा थी।

पुलिस के अनुसार बच्ची को जिस समय नाले में फेंका गया, वह जिंदा थी।

यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…

तीन दिन पहले नाले में पड़ा मिला था बच्ची का शव

पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले यानि 23 अप्रैल को पल्ला थाना क्षेत्र में नाले में एक बच्ची का शव बरामद हुआ था। धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच से गंदे पानी का एक बड़ा नाला गुजरता है, जिसे स्थानीय लोग बुढ़िया नाला कहते हैं। नाले के ऊपर से आने-जाने के लिए स्थानीय लोगों ने एक कच्ची पगडंडी बना रखी है। दो स्कूली बच्चे वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने ही पगडंडी के नीचे नाले के किनारे बच्ची का शव लोहे के जाल में फंसा देखा।

लोहे के जाल में फंसा था शव, पुलिस ने लोगों की मदद से निकाला

इसके बाद दोनों बच्चों ने घर जाकर परिवार को इसकी जानकारी दी। लोग मौके पर पहुंचे और करीब जाकर देखा तो पता चला कि बच्ची मृत अवस्था में नाले के किनारे फंसी हुई थी। इसके बाद तुरंत पल्ला थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची के शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चला कि बच्ची की उम्र करीब डेढ़ साल है, जिसकी पानी में डूबने से मौत हुई है।

क्राइम ब्रांच ने मामले की पड़ताल शुरू की, वीडियो मिला

डेढ़ साल की मासूम बच्ची को नाले में फेंकने की बात सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे एरिया के सारे सीसीटीवी खंगाले। दो दिन बाद पुलिस के साथ कामयाबी लगी, जिसमें एक महिला मासूम बच्ची को गोद में लेकर जाती दिखाई दी। मगर, कुछ देर बाद जब वह लौटी, तो उसकी गोद में कोई नहीं था। सीसीटीवी 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे का था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार महिला को ढूंढ निकाला

इसके बाद पुलिस ने इस सीसीटीवी के आधार पर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस कर्मियों का आसपास के एरिया में महिला की फोटो लेकर भेजा गया। धीरज नगर एरिया में जब टीम पहुंची तो वहां के रहने वाले लोगों ने महिला को पहचान लिया। बताया कि यह महिला नीलम है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और यहां अपने पति संजय के साथ कई सालों से स्लम एरिया में रहती है। इसके बाद टीम ने बताई गई जगह पहुंच कर नीलम को हिरासत में ले लिया।

नाले में इसी जगह पर बच्ची का शव मिला था।

नाले में इसी जगह पर बच्ची का शव मिला था।

पुलिस पूछताछ में महिला ने बताई ये बातें….

  • परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला: पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला नीलम ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली है। उसकी पांच बेटियों और है। पति संजय अपाहिज है, जो किसी कंपनी में नौकरी करते है।
  • आर्थिक तंगी को बताया कारण : महिला नीलम ने पूछताछ में बताया कि उसका परिवार की आर्थिक हालात बेहद कमजोर है। छह बेटियां हो जाने से वह उनका पालन पोषण सही से नहीं कर पा रही थी। इसलिए उसने सबसे छोटी बेटी को नाले में फेंक दिया।
  • जिंदा नाले में फेंका, तड़प कर मरी : पुलिस के मुताबिक, महिला नीलम ने बच्ची को जिस समय नाले में फेंका गया, वह जिंदा थी। नाले में फेंकने के तुरंत बाद ही नीलम वहां से निकल गई, जिस कारण मासूम बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई।
  • पुलिस कर रही है मामले की जांच : पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला से पूछताछ की जा रही है। उसे पति, बच्चों और आसपास के रहने वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

———————

ये खबर भी पढ़ें….

हरियाणा में महिला ने बेटे को नहर में फेंका:बोली- जिन्न का बच्चा था, गोताखोर तलाश रहे; रात को बच्चे को लेकर निकली थी

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपने 2 साल के बच्चे को जिन्न का बच्चा बताकर नहर में फेंक दिया। उसे बच्चे को फेंकते हुए वहां से गुजर रही दूसरी महिला ने देख लिया। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में ले लिया। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles