पंजाब के उद्योग भवन में ईडी की रेड।
पंजाब के सेक्टर-17 स्थित PSIDC के दफ्तर में ईडी ने रेड की है। चंडीगढ़ व दिल्ली की टीमों ने दबिश दी। सूत्रों से पता चला है कि मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में यह कार्रवाई हुई। टीमें कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर गईं। हालांकि, इसका कोई खुलासा
.
सूत्रों से पता चला है कि ईडी की टीमें सुबह मौके पर पहुंच गई थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। लेकिन इस मामले में कोई भी कुछ नहीं बोल रहा है। माना जा रहा है कि ईडी की तरफ से कोई जानकारी शेयर की जाएगी।
9 मई को हुई थी अरेस्ट
पंजाब सरकार के मंत्री व कारोबारी संजीव अरोड़ा को ईडी ने 9 मई, 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में ईडी ने विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अरोड़ा की कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ ने कागजों में 100 करोड़ रुपए से अधिक कीमत के करीब 44 हजार आईफोन दुबई एक्सपोर्ट करना दिखाया। जबकि जांच में ऐसा कोई वास्तविक एक्सपोर्ट नहीं मिला।
ईडी का दावा है कि दिल्ली की फर्जी और बंद हो चुकी शेल कंपनियों के जरिए झूठे बिल बनाकर करीब 103 करोड़ रुपये के लेनदेन को वैध दिखाने की कोशिश की गई। साथ ही फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और जीएसटी रिफंड का भी लाभ लिया गया।
गुरुग्राम जेल में बंद है संजीव अरोड़ा
ईडी ने चार्जशीट में संजीव अरोड़ा को पूरे नेटवर्क का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। गिरफ्तारी के बाद पहले उन्हें ईडी की हिरासत में रखा गया था। बाद में अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में गुरुग्राम जेल भेज दिया। संजीव अरोड़ा की जमानत याचिकाओं को भी राहत नहीं मिली। 15 जून 2026 को विशेष PMLA अदालत ने नियमित जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि पहली नजर में उनके खिलाफ सबूत हैं।
