हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 1 जून को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में योगाभ्यास करेंगे। यह योगाभ्यास सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक शनिवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई, जिसमें एडीसी सोनू भट्ट ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया और हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. राजकुमार भी बैठक में उपस्थित थे। एडीसी सोनू भट्ट ने विभागवार तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर दिया कि आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करे। सभी अधिकारियों से तैयारी पूरी करने के निर्देश एडीसी ने पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम और अग्निशमन विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि प्रतिभागियों को कोई असुविधा न हो। स्वास्थ्य विभाग को व्यवस्था सुनिश्चित के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, पेयजल, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। ये अधिकारी रहे मौजूद बैठक में गुरुग्राम नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली, एईओ जगदीश अहलावत, सिविल डिफेंस से चीफ वार्डन मोहित सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Source link
CM सैनी 1 जून को गुरुग्राम में करेंगे योगाभ्यास:एडीसी ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की; अधिकारियों को दिए निर्देश
