Related Posts

Chandigarh Marka Liquor Seized, Driver Arrested; Himachal Bound



हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर एक पिकअप वाहन से 180 पेटी शराब बरामद की है। आरोपी ड्राइवर को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

.

डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गश्त के दौरान एचएमटी गेट पिंजौर के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिमाचल प्रदेश का रहने वाला एक युवक चंडीगढ़ से अवैध शराब लोड कर रामपुर (हिमाचल) ले जाने वाला है। सूचना को पुख्ता मानते हुए टीम ने पंचकूला-कालका रोड पर गांव रामपुर स्यूड़ी के पास नाकाबंदी कर दी।

टीम ने संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली। गाड़ी चला रहे युवक ने अपना नाम राजेश कुमार निवासी जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश बताया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।

बरामद शराब में शामिल:

  • 145 पेटी बीयर (किंगफिशर स्ट्रॉन्ग) – 1740 बोतल
  • 20 पेटी अंग्रेजी शराब (ऑल सीजन्स) – 240 बोतल
  • 5 पेटी पव्वा अंग्रेजी शराब – 240 पव्वे
  • 10 पेटी देसी शराब – 120 बोतल

सभी शराब पर “फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ ओनली (For Sale in U.T. Chandigarh Only)” लिखा मिला। आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। मौके पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर को बुलाकर जांच कराई गई, जिन्होंने शराब को अवैध बताया। पुलिस ने सैंपल लेकर बाकी शराब को सील कर कब्जे में ले लिया और वाहन भी जब्त कर लिया।

चल रही है जांच : ASI प्रदीप

पिंजौर थाना के जांच अधिकारी ASI प्रदीप ने बताया कि हरियाणा आबकारी संशोधित अधिनियम की धारा 61(1)A-4-2020 के तहत थाना पिंजौर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें