BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए भारत की सक्रिय भूमिका जारी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कई देशों में चल रह
.
चंडीगढ़ चैप्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि दुनिया में चल रहे युद्ध और संघर्षों के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसका असर व्यापारियों, निर्यातकों और उद्योगपतियों पर पड़ रहा है। माल ढुलाई का खर्च बढ़ने, सामान की सप्लाई में दिक्कत आने और बाजार में अनिश्चितता के कारण व्यापार करना मुश्किल हो रहा है।
ये लिखा प्रधानमंत्री को पत्र।
पंजाब के व्यापार और उद्योग पर भी असर
पत्र में कहा गया है कि पंजाब देश के प्रमुख कृषि और औद्योगिक राज्यों में से एक है। यहां का बड़ा कारोबार निर्यात और व्यापार पर निर्भर करता है। दुनिया में चल रहे युद्ध और तनाव का असर पंजाब के उद्योगों और व्यापार पर भी पड़ रहा है, जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो सकती है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान दुनिया में मजबूत हुई है। भारत हमेशा बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से विवादों को सुलझाने की बात करता है। ऐसे में भारत विभिन्न देशों के बीच बातचीत को बढ़ावा देकर तनाव कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
चंडीगढ़ चैप्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर दीपक शुक्ला।
शांति से ही बढ़ेगा व्यापार और निवेश
BRICS CCI ने पत्र में कहा कि दुनिया में शांति रहने से व्यापार बढ़ेगा, निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। संगठन ने कहा कि भारत को अपने अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का उपयोग कर शांति प्रयासों का समर्थन करना चाहिए, ताकि दुनिया में स्थिरता बनी रहे और कारोबार बेहतर तरीके से आगे बढ़ सके।
