अंबाला में रेलवे सटेशन पर सोमवार को सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
हरियाणा के अंबाला कोर्ट को सोमवार को एक धमकी भरा ई-मेल मिला। इस ई-मेल में 6 जून को अंबाला के कई मुख्य सरकारी ठिकानों को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया।
.
अंबाला कोर्ट को भेूजें गए इस ई-मेल में अंबाला के म्यूनिसिपल कार्यालय, मेयर कार्यालय, जिला कोर्ट, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर 6 जून को बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। इस सूचना के बाद जिले में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

अंबाला में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कीर दी गई है।
इस धमकी के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), क्राइम इंटेलिजेंस ब्यूरो (सीआईबी) और डॉग स्क्वाड की एक संयुक्त टीम ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह, एसआई पंकज कुमार, जीआरपी के एएसआई सुखबीर सिंह और डॉग स्क्वाड के एएसआई दीपचंद ने किया।
टीम ने आधुनिक उपकरणों और खोजी कुत्तों की सहायता से स्टेशन परिसर की गहन जांच की।
सुरक्षा बलों ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, पार्किंग क्षेत्र, वेटिंग हॉल और आरएमएस कार्यालय सहित संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों के सामान और गतिविधियों की जांच की। इस तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस टीमें एहतियात के तौर पर संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं और सीसीटीवी फुटेज से निगरानी रखी जा रही है।







