Related Posts

Bathinda Youth Suicide Attempt | Jogger Park Sahara Team Hospital


युवती को अस्पताल लाया गया। वहां उसकी हालत स्थिर है। फोटो एआई जनरेटेड है।

बठिंडा के जॉगर्स पार्क में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवती ने ब्लेड से अपनी कलाई की नस काट ली। खून ज्यादा बहने के कारण युवती बेसुध होकर पार्क में पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और सहारा जन सेवा के सदस्य मौके पर पहुंचे।

.

फौरन युवती को एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले जाया गया। वहां युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। युवती के परिजन का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी ने नस क्यों काटी? उन्होंने पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं दी है। उनका कहना है कि उन्हें कोई जांच नहीं करवानी।

3 पॉइंट्स में घटना के बारे में जानिए

  1. जॉगिंग के लिए आए व्यक्ति ने युवती पड़ी देखी: सामाजिक संस्था सहारा जन सेवा के सदस्यों ने बताया है कि शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जॉगर्स पार्क में एक युवती बेहोशी की अवस्था में पड़ी है। पार्क में जॉगिंग के आए किसी व्यक्ति ने युवती को देखा था और सूचित किया।
  2. एम्बुलेंस से युवती अस्पताल ले जाई गई: सूचना मिलने पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। युवती की कलाई से खून बह रहा था। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही संस्था की हेल्पलाइन टीम ने एम्बुलेंस मौके पर बुलाई। बिना देरी किए युवती को एम्बुलेंस में डाला अस्पताल ले गए।
  3. अस्पताल में युवती की हालत स्थिर: गंभीर रूप से घायल युवती की पहचान 20 वर्षीय अंजली के रूप में हुई है। वह बठिंडा की ही रहने वाली है। सामाजिक संस्था ने उसे सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया था, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। अब युवती की हालत स्थिर है।

डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलने से बची जान

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, युवती ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली थी, जिससे काफी खून बह चुका था। जब वह अस्पताल लाई गई तो उसकी हालत बेहद नाजुक थी। हालांकि, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसे तुरंत प्राथमिक उपचार मिल गया और उसकी जान बच गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजन ने भी इस बारे में बात करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

SHO ने कहा- हमें कोई शिकायत नहीं मिली

वहीं, मौके पर जांच के लिए पहुंचे थर्मल थाने के एसएचओ हरजोत सिंह ने कहा कि पुलिस को अभी तक इस घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत या सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल की ओर से भी अभी तक कोई रुक्का (आधिकारिक जानकारी) पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही अस्पताल या परिवार की तरफ से कोई सूचना मिलती है, पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगी।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाब- महिला ने 3 बच्चों की हत्या की:मानसा में तीनों को पहले जहर दिया, फिर गला दबाया, खुद भी सुसाइड किया

मानसा में एक महिला ने अपने 3 बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी सास और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें