spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Bahadurgarh Farmers Protest Hightension Line Land Dispute


खेतों से निकाली जा रही हाईटेंशन बिजली लाइन का विराेध करते किसान।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में किसानों के खेतों से होकर निकाली जा रही हाईटेंशन बिजली लाइन को लेकर विवाद गहरा गया है। बालौर, नया गांव बिरबरक्तबाद और लोवा खुर्द के किसानों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया हैं।

.

3 गांवों के किसानों का आरोप है कि 132 केवी नूना माजरा-भदानी लाइन से बनाए जा रहे 132 केवी सब स्टेशन आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र तक बिजली लाइन पहुंचाने के लिए उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का इस्तेमाल किया जा रहा है।

किसान बोले- खेतीबाड़ी होगी प्रभावित

किसानों का कहना है कि खेतों के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजरने से खेती-बाड़ी प्रभावित होगी, जमीन की कीमत कम होगी और भविष्य में सुरक्षा संबंधी खतरे भी पैदा होंगे। उनका आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभाग ने किसानों की आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया और न ही अभी तक उचित मुआवजे को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

एसडीएम से मांगों पर मुलाकात

वह अपनी मांगों को लेकर किसान बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच से भी मिले है। किसानों ने मांग रखी कि बिजली लाइन को खेतों से निकालने के बजाय बहादुरगढ़ बाईपास की ग्रीन बेल्ट से होकर ले जाया जाए, जिससे किसानों की जमीन सुरक्षित रह सके और परियोजना का कार्य भी प्रभावित न हो।

आंदोलन की दी चेतावनी

एसडीएम अभिनव सिवाच ने किसानों को नियमों के तहत उचित मुआवजे संबंधी प्रक्रिया पर विचार करने की बात जरूर कही गई थी, लेकिन किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी, कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और आने वाले दिनों में यह मामला और गर्मा सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles