spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला BJP के मशाल जुलूस में शामिल हुए CM:बोले- कांग्रेस पार्टी जितनी मर्जी जोर लगा ले, पीएम ने ठान लिया पूरा करेंगे




हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार को देर शाम राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की अगुवाई में मशाल जुलूस यात्रा निकाली गई। पंचकूला के सेक्टर-7-8 लाइट प्वाइंट से लेकर डीसी स्कूल तक निकाली गई इस यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी शामिल हुए। मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी व इंडी गठबंधन को महिला विरोधी बताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक महिला आरक्षण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रवैया महिलाओं के प्रति हमेशा ही निराशाजनक रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। उन्होंने कहा कि जब लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल पेश किया, तब विपक्ष का रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक को आगे बढ़ाने में बाधा डालने का काम किया। महिलाएं कांग्रेस के व्यवहार से आक्रोशित
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज देशभर की महिलाएं कांग्रेस के इस व्यवहार से आक्रोशित हैं। पंचकूला में निकाला गया यह मशाल जुलूस केवल एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों के लिए उठी एक सशक्त आवाज है। उन्होंने कहा कि यह जुलूस कांग्रेस और इंडी गठबंधन के कफन में एक कील साबित होगा, क्योंकि जनता अब कांग्रेस के असली चेहरे को पहचान चुकी है।
विधानसभा में भी कांग्रेस का वही रूख
मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के समर्थन में सत्र बुलाया था, लेकिन कांग्रेस अपने पुराने रवैये पर अड़ी रही जोकि बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो ससंद में गलती की थी उस गलती को हरियाणा विधानसभा में सुधारने का कांग्रेस के पास मौका था, लेकिन कांग्रेस ने यहां भी महिलाओं का अपमान किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के रवैये स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं हैं



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles