spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत:सात घायल, सभी एक ही परिवार के; शादी समारोह से लौट रहे थे




पलवल में नेशनल हाईवे-19 पर ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। यह हादसा गदपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार, पलवल के अतवा गांव (हाल चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़) निवासी मोहन श्याम ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता दयाचंद, उनकी पत्नी भावना, बेटे वंश और यश, बेटी परी और छोटे भाई की पत्नी ममतेश एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। ऑटो में शादी समारोह से लौट रहे थे सभी हताना गांव निवासी राहुल के सीएनजी ऑटो में सवार होकर शादी समारोह से बल्लभगढ़ लौट रहे थे। रात करीब 11:30 बजे उनका ऑटो नेशनल हाईवे-19 पर गदपुरी थाना क्षेत्र में स्थित मिठास बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा, एक मौत ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से ऑटो जा टकराया। हादसे में ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बीके अस्पताल फरीदाबाद भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मोहन श्याम के पिता दयाचंद (59) को मृत घोषित कर दिया। डाइवर सहित कई लोग घायल ऑटो ड्राइवर सहित परिवार के अन्य सभी सदस्य घायल हो गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गदपुरी थाना पुलिस ने मोहन श्याम की शिकायत पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दयाचंद के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस ट्रक व उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles